फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslim clerics slam AMU VC from attending RSS Iftaar Party

आरएसएस के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं एएमयू वीसी: प्रो. रजाउल्लाह

Mon, 04 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 04 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Muslim clerics slam AMU VC from attending RSS Iftaar Party
एएमयू वीसी

आरएसएस की रोजा इफ्तार पार्टी में एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह के शामिल होने पर अलीगढ़ से लेकर सात समंदर पार तक बवाल मच गया है। आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार के साथ मंच साझा करने एवं हाथ पकड़ कर गुफ्तगू करने का जमकर विरोध हो रहा है।

विज्ञापन


बरनी फाउंडेशन कार्यालय पर एएमयू के पूर्व कोर्ट मेंबर एवं पूर्व एग्जीक्यूटिव काउंसिल सदस्य प्रो. रजाउल्लाह खान ने आरएसएस के कार्यक्रम में वीसी के शामिल होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले पीएम से जब वीसी मिलने गए थे तो लोग नाराज थे, लेकिन प्रधानमंत्री एक संवैधानिक पद है। लेकिन आरएसएस के इफ्तार में जाकर वीसी ने एएमयू के लोगों के जज्बात से खिलवाड़ किया है। इफ्तार में जाने से साफ हो गया है कि वीसी कोई अपना एजेंडा लेकर चल रहे हैं। 
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शहजाद आलम बरनी ने कहा कि वीसी आरएसएस एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। पहले मुजफ्फरनगर दंगा के आरोपी के साथ गए थे और अब मालेगांव के आरोपी के साथ इफ्तार करने चले गए। वीसी बताएं कि एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप को लेकर उनका क्या रुख है। यूनाइटेड उलेमा फॉर नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना जाकिर कासमी ने कहा कि वीसी एएमयू से मुस्लिम माहौल को खत्म करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे जान बूझ कर रमजान में हॉस्टल तक बंद कर दिए जिसकी वजह से मस्जिदें वीरान पड़ी हुई हैं। इस मसले को लेकर सोशल मीडिया पर भी जोरदार विरोध हो रहा है। एएमयू नेटवर्क, एनआरआई नेटवर्क एवं एएमयू के वर्तमान एवं पूर्व छात्रों से संबंधित ग्रुप पर बहस छिड़ी है। आने वाले समय में यह मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। उल्लेखनीय है कि एएमयू वीसी शनिवार को नई दिल्ली के पार्लियामेंट हाउस एनेक्सी में मुस्लिम देशों के राजदूत के सम्मान में आयोजित रोजा इफ्तार में शामिल हुए थे। इसका आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा किया गया था और आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed