WB: मुर्शिदाबाद हिंसा पर BSF का बयान- हालात अब बेहतर, लेकिन हमला गंभीर था; कांग्रेस-भाजपा का ममता पर हमला जारी
मुर्शिदाबाद जिले के सूती और समशेरगंज थाना क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पत्थरबाजी और पेट्रोल बम से हमले जैसी घटनाओं के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा सुरक्षा बल ने मौजूदा हालात की जानकारी दी है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी नेताओं ने इस मामले पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Kolkata, West Bengal | On Murshidabad violence, DIG PRO of BSF's South Bengal Frontier, Nilotpal Kumar Pandey, says, "The situation became more serious yesterday. There were regions in the Samserganj area where our parties were attacked with petrol bombs and stones...… pic.twitter.com/7kAXpsxnfw
— ANI (@ANI) April 13, 2025विज्ञापन
लोग डरे हुए हैं, ये सच है- बीएसएफ
नीलोत्पल कुमार पांडे ने आगे बताया कि जैसे ही स्थिति बिगड़ी, प्रशासन के कहने पर BSF की कंपनियां मौके पर तैनात की गईं। 'पहले दो कंपनियां भेजी गई थीं, फिर अगले दिन संख्या बढ़ाकर नौ कंपनियां तैनात कर दी गईं। हम सभी संवेदनशील इलाकों में मौजूद हैं। लोग डरे हुए हैं, ये सच है।'
#WATCH | Kolkata, West Bengal | On security arrangements following Murshidabad violence, DIG PRO of BSF's South Bengal Frontier, Nilotpal Kumar Pandey, says, "When the situation became tense in two Murshidabad PS areas, Suti and Samserganj, we mobilised our troops on the request… pic.twitter.com/JB14dFFpJ5
— ANI (@ANI) April 13, 2025
यह भी पढ़ें - West Bengal: मुर्शिदाबाद हिंसा और SSC भर्ती घोटाले को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, ममता पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
अधीर रंजन चौधरी का आरोप- सरकार की मर्जी से हो रहे दंगे
पूर्व कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा- भाजपा हमेशा दंगे कराकर साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करती है। ममता बनर्जी खुद को सेक्युलर दिखाने का नाटक करती हैं। बंगाल सरकार भाजपा को मौका देती है ताकि आम मुसलमानों को जिहादी कहा जा सके। इसका फायदा दोनों पार्टियों को होता है।' उन्होंने ये भी कहा, 'दंगे वहीं होते हैं जहां सरकार चाहती है। जैसे गुजरात के गोधरा में हुआ था, वैसे ही अब बंगाल में हो रहा है।'
#WATCH | Delhi: On Murshidabad violence, Former Congress MP from Murshidabad's Berhampore, Adhir Ranjan Chowdhury says, "We all know that the BJP will do communal polarisation. The West Bengal chief minister is doing drama, she pretends to be secular. The Bengal government is… pic.twitter.com/WfAOYQtEVT
— ANI (@ANI) April 13, 2025
कल मुर्शिदाबाद जाएंगे अधीर रंजन चौधरी
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे मुर्शिदाबाद जाएंगे, तो उन्होंने कहा, 'मैं कल जा रहा हूं और हम वहां शांति स्थापित करने की कोशिश करेंगे। हमारे सांसद ईशा खान वहां जा चुके हैं, लेकिन प्रशासन हमें जाने नहीं दे रहा। जबकि सारा प्रशासन – सांसद, विधायक, पंचायत, पुलिस – टीएमसी के पास है, फिर भी उन्हें दंगों की खबर नहीं थी? ऐसा कैसे?'
#WATCH | Delhi: When asked if he will go to violence-hit Murshidabad, Former Congress MP from Murshidabad's Berhampore Adhir Ranjan Chowdhury says, "I am going there tomorrow and we are trying to ensure peace there from our side. Our party MP from there is Isha Khan. I spoke to… pic.twitter.com/QXJr3V4xZb
— ANI (@ANI) April 13, 2025
भाजपा का आरोप- बंगाल को 'बांग्लादेश' बना रहीं ममता
इधर केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा- 'केंद्रीय बलों की तैनाती के बाद थोड़ी शांति जरूर आई है, लेकिन अभी भी हिंदू समाज सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। मुर्शिदाबाद से भागे लोग मालदा में शरणार्थी बने बैठे हैं और वापस जाने को तैयार नहीं हैं।' उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा, 'बंगाल के हिंदू अब समझ गए हैं कि ममता बनर्जी बंगाल को लाइट बांग्लादेश बनाने में सफल हो गई हैं। अब लोगों को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से लड़ना होगा।' उन्होंने वादा किया कि, 'अगर भाजपा की सरकार बनी, तो दंगा फैलाने वालों को सीधे बाहर निकालने की जिम्मेदारी हमारी सरकार और पुलिस की होगी।'
#WATCH | कोलकाता: केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, "केंद्रीय बलों की तैनाती के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी स्थिति ऐसी नहीं है कि हिंदू सिर उठाकर आजादी से रह सकें। मुर्शिदाबाद जिले से भागकर शरणार्थी के रूप में मालदा गए लोग… pic.twitter.com/qmq21WFx4D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2025
यह भी पढ़ें - West Bengal: मुर्शिदाबाद से डर के कारण भागे सैकड़ों लोग, नदी पार कर मालदा में ली शरण; प्रशासन कर रहा मदद
मुर्शिदाबाद में अभी क्या हालात हैं?
फिलहाल इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। बीएसएफ की नौ कंपनियां तैनात हैं, जो सभी संवेदनशील जगहों पर गश्त कर रही हैं। प्रशासन की कोशिश है कि दोबारा हिंसा न भड़के। आम लोग डरे हुए हैं और कई लोग अब भी अपने घरों को लौटने से कतरा रहे हैं।
#WATCH पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद हिंसा पर जंगीपुर SP आनंद रॉय ने कहा, "हालात काफी बेहतर हैं, हालात सुधर रहे हैं। कई अफ़वाहें फैली हैं, मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अफ़वाहों पर ध्यान न दें। हमने कल कई लोगों को गिरफ़्तार किया है और प्रक्रिया जारी है। हम बाकी उपद्रवियों को भी… pic.twitter.com/Rfst0qnp9v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2025
#WATCH पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद से दृश्य, जहां शुक्रवार को वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2025
पुलिस के अनुसार, मुर्शिदाबाद के धुलियान में 3 लोगों की मौत हो… pic.twitter.com/CNvtpz0LWE
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.