{"_id":"5991ec184f1c1b080d8b46e7","slug":"murshidabad-police-arrested-an-arms-supplier-dhiren-halder-has-arms-ammunition","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस से पहले प.बंगाल पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, घातक हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्वतंत्रता दिवस से पहले प.बंगाल पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, घातक हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
West Bengal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पश्चिम बंगाल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राज्य के मुर्शिदाबाद जिले से पुलिस ने घातक हथियारों के साथ एक डीलर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मुर्शिदाबाद जिले का बहरामपुर कोलकाता से 200 किलो मीटर की दूरी पर है जहां से पुलिस ने डीलर को शिकंजे में लिया है। धीरेन हल्दर नाम का ये डीलर नाडिया जिले के तेहट्टा का रहने वाला है और रविवार रात को हथियारों की सप्लाई करते वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने 5 एमएम की पांच पिस्टल, दो वन शटर और एक डबल बैरल गन, 150 कारतूसों के साथ इसको पकड़ा है और साथ ही आरोपी के पास से 1 लाख रुपये भी केस मिले हैं।
विज्ञापन
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के चलते पूरे राज्य में पुलिस की चौकसी की हुई है। पुलिस के मुताबिक, हथियार डीलर धीरेन हल्दर से उसके गुर्गों के बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस को दिए अपने बयान में हल्दर ने बताया कि वह माल्दा से इन हथियारों मंगाता है जिन्हें वे बांग्लादेश में सप्लाई करता है।
आरोपी को सोमवार को जिला न्यायलय के सामने भी पेश किया गया जिसके बाद से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड के लिए हिरासत में लिया गया है।