फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Murder and sexual harassment charges against the Bishop

मैसूरू के बिशप पर हत्या और यौन उत्पीड़न के आरोप, कहा- जांच का सामना करने को तैयार

Fri, 08 Nov 2019 07:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Nov 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
Murder and sexual harassment charges against the Bishop
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

कैथोलिक डायोसिस ऑफ मैसूरू के बिशप केए विलियम्स के खिलाफ हत्या, यौन उत्पीड़न, प्रताड़ना और वित्तीय अनियमितता के कई मामले दर्ज हैं। बंगलूरू में ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि रॉबर्ट रोसारियो ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राबर्ट ने यह भी बताया कि विलियम्स ने भारी मात्रा में बेनामी संपत्ति जुटाई है।

विज्ञापन


राबर्ट ने विलियम्स पर आरोप लगाये कि विलियम्स ने जिले की 17 महिला पुजारियों का यौन उत्पीड़न कर चुका है। इसके अलावा उसने गैरकानूनी ढंग से धन का दुरुपयोग किया है। उन्होंने बताया कि विलियम्सस ने एक कार खरीदी जिसे कुछ ही दिनों के अंदर एक महिला को तोहफे में दे दिया।
विज्ञापन


बिशप विलियम्स के खिलाफ मुंबई के एसोसिएशन ऑफ कंसर्नड कैथोलिक समूह ने मैसूरु पुलिस के पास एक महिला की ओर से शिकायत दर्ज कराई है। वहीं उनके खिलाफ पोप फ्रांसिस से भी लिखित शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बिशप विलियम्स ने उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से इनकार करते हुए इन्हें आधारहीन बताते हुए कहा कि वह किसी भी तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, महिला के लगाए सभी आरोप गलत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed