{"_id":"618c0dd045b0fe712443ca52","slug":"murder-accused-throws-slipper-at-judge-in-kalyan-court-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: हत्या के आरोपी ने अदालत में जज पर फेंका जूता, कोर्ट में सुनवाई न होने से था नाराज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: हत्या के आरोपी ने अदालत में जज पर फेंका जूता, कोर्ट में सुनवाई न होने से था नाराज
Wed, 10 Nov 2021 11:56 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:56 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक घोरपड़े इस बात से नाराज था कि उसे सुनवाई की तारीखों पर कोर्ट नहीं लाया जा रहा है, इसलिए उसने जज पर जूता फेंका, हालांकि जूता जज को नहीं लगा, क्योंकि वह छुक गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक स्थानीय अदालत में जज पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। यहां बुधवार को एक हत्या के आरोपी ने एक न्यायाधीश पर जूता इसलिए फेंका क्योंकि उसे सुनवाई की तारीखों पर अदालत में नहीं लाया जा रहा था।
विज्ञापन
आरोपी का नाम रोशन घोरपड़े है। उस पर अपनी पत्नी और मां की हत्या का मुकदमा चल रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कल्याण की अदालत में हुई, यहां अदालत कक्ष में मौजूद सुरक्षा गार्डों ने विचाराधीन कैदी को तुरंत पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घोरपड़े इस बात से नाराज था कि उसे सुनवाई की तारीखों पर कोर्ट नहीं लाया जा रहा है, इसलिए उसने जज पर जूता फेंका, हालांकि जूता जज को नहीं लगा, क्योंकि वह छुक गए थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 (किसी लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।