{"_id":"639ef6f6cb60675cb7226b8c","slug":"murder-accused-found-hanging-inside-jail-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: जेल के बाथरूम में लटका मिला कैदी का शव, प्रेमिका की हत्या के आरोप में काट रहा था सजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: जेल के बाथरूम में लटका मिला कैदी का शव, प्रेमिका की हत्या के आरोप में काट रहा था सजा
Sun, 18 Dec 2022 04:48 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 18 Dec 2022 04:48 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक सुनवाई के दौरान अदालत ने उसको पुलिस रिमांड पर भेजा था और यहां पूजापुरा में तिरुवनंतपुरम जिला जेल में डाल दिया। वहीं आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल की तिरुवनंतपुरम जिला जेल में रविवार को एक कैदी का शव जेल के बाथरूम में लटका मिला। 46 वर्षीय आरोपी राजेश अपनी लिव-इन-पार्टनर की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पत्तनमथिट्टा के रहने वाले राजेश को 15 दिसंबर को अपनी लिव-इन-पार्टनर सिंधु (47) की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
आगे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने उसका शव यहां जेल के बाथरूम में लटका हुआ पाया। पुलिस के मुताबिक सुनवाई के दौरान अदालत ने उसको पुलिस रिमांड पर भेजा था और यहां पूजापुरा में तिरुवनंतपुरम जिला जेल में डाल दिया। वहीं आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि आरोपी राजेश ने दिनदहाड़े अपनी प्रेमिका सिंधु पर धारदार हथियार से हमला किया था। सिंधू हमले के समय एक दुकान के पास खड़ी थी और उसी समय राजेश ने उसकी हत्या कर दी थी। हालांकि गर्दन, सिर और हाथों में गंभीर चोट लगने के बाद महिला को पुलिस को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन