{"_id":"5dd8510b8ebc3e54c435d45a","slug":"murajapam-ritual-started-at-padmanabha-swamy-temple-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के पद्मनाभ स्वामी मंदिर में शुरू हुआ 56 दिन चलने वाला ‘मुरजपम’ अनुष्ठान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल के पद्मनाभ स्वामी मंदिर में शुरू हुआ 56 दिन चलने वाला ‘मुरजपम’ अनुष्ठान
Sat, 23 Nov 2019 02:50 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
पद्मनाभ मंदिर
केरल के प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर में 56 दिनों तक चलने वाले सदियों पुराने अनुष्ठान ‘मुराजपम’ की शुरुआत हुई। यह अनुष्ठान हर छह साल में एक बार किया जाता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से शुरू हुए इस अनुष्ठान में योगक्षेम और ब्राह्मण सभाओं के प्रतिनिधियों के अलावा कांचीपुरम, पेजावर, श्रृंगेरी के लगभग 200 विद्वानों द्वारा ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद की ऋचाओं का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
15 जनवरी मकर संक्रांति पर एक लाख दीपक जलाकर इस प्राचीन अनुष्ठान का समापन किया जाएगा। इस अनुष्ठान की शुरुआत 18 वीं शताब्दी के त्रावणकोर राजा मार्तंड वर्मा ने की थी।
विज्ञापन