फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Municipal Corporation cut 10 days salary to 11 employees for making TikTok video in office

ऑफिस में टिकटॉक पर वीडियो बनाना पड़ा महंगा, नगर निगम ने 11 कर्मचारियों को दी ये सजा

Wed, 17 Jul 2019 11:42 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: आसिम खान Updated Wed, 17 Jul 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation cut 10 days salary to 11 employees for making TikTok video in office
TikTok (Symbolic) - फोटो : सोशल मीडिया

तेलंगाना में नगर निगम ने टिकटॉप पर वीडियो बनाने को लेकर अपने 11 कर्मचारियों की 10 दिन की सैलरी काट ली है। खम्मम नगर निगम में काम करने वाले ये कर्मचारी ऑफिस में ही टिकटॉक पर वीडियो बनाते थे। ये वीडियो इतनी वायरल हुईं कि टीवी पर भी इन्हें देखा गया। 

विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त जे श्रीनिवास राव ने इन कर्मचारियों की 10 दिन की तनख्वाह काट ली। राव ने चेतावनी देते हुए इन कर्मचारियों को मौजूदा जगह से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया दफ्तर में तैनात कर्मचारियों को मैदानी अमले से जोड़ा गया है। वहीं, डेटा एंट्री ऑपरेटरों के विभाग बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन


वीडियो बनाने वाले इन कर्मचारियों में महिलाएं भी शामिल हैं। टिकटॉक पर बनाए गए इन कर्मचारियों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखे जा रहे थे। कुछ वीडियो तो टेलीविजन चैनलों पर भी देखे गए। इसके बाद अधिकारियों ने इन कर्मचारियों की पहचान की और उनको सजा देने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed