फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Munaf Halari Moosa accused in 1993 Mumbai bomb blasts arrested by ATS from Mumbai Airport

गुजरात एटीएस ने मुंबई बम धमाके के आरोपी मुनाफ हलारी को किया गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2020 11:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Feb 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Munaf Halari Moosa accused in 1993 Mumbai bomb blasts arrested by ATS from Mumbai Airport
सांकेतिक तस्वीर
मुंबई में 1993 में हुए बम धमाके और मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल आरोपी मुनाफ हलारी मूसा को गुजरात एटीएस ने मुंबई एयरपोर्ट से सोमवार को गिरफ्तार किया। मुनाफ 1,500 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। जिसका पर्दाफाश पिछले साल किया गया था। गुजरात एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी मुनाफ को सुबह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के साथ तार जुड़े होने के एक मामले में वह पिछले साल से गुजरात एटीएस की रडार पर था। उन्होंने बताया कि मूसा 1993 मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों का एक आरोपी है, जिसमें 260 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि धमाकों के बाद वह देश से भागकर दक्षिण अफ्रीका चला गया था। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ गुजरात पहुंचाने के एक मामले में उसकी कथित भूमिका को लेकर वह एटीएस की रडार पर था। अधिकारी ने कहा कि गुजरात एटीएस मादक पदार्थ मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed