फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Woman was murdered for pressurizing her for marriage, police arrested accused taxi driver

Mumbai: शादी के लिए दबाव डालने पर की महिला की हत्या, आरोपी टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2024 12:51 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sun, 28 Apr 2024 12:51 PM IST
सार

नवी मुंबई पुलिस ने एक महिला के हत्या के आरोप में एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि महिला उस पर शादी करने के लिए दबाव डाल रही थी। उसके इंकार करने पर दोनों में विवाद हो गया था।

विज्ञापन
Mumbai: Woman was murdered for pressurizing her for marriage, police arrested accused taxi driver
पुलिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

नवी मुंबई पुलिस ने एक महिला के हत्या के आरोप में एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि महिला उस पर शादी करने के लिए दबाव डाल रही थी। उसके इंकार करने पर दोनों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन


25 अप्रैल को पुलिस को नवी मुंबई के उरण इलाके में चिरनेर-खारपड़ा के तालेखर में एक सूखे नाले में कबंल में लिपटा एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो तो पता चला कि 18 अप्रैल को पड़ोसी मुंबई के मानकुर्द पुलिस स्टेशन से एक महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। शव की शिनाख्त करने पर पता चला कि वह शव लापता महिला का ही है। वह महिला उरण इलाके की रहने वाली थी।
विज्ञापन


मामले जांच के पता चला कि वह महिला मुंबई के नागपाड़ा निवासी एक टैक्सी ड्राइवर से प्यार करती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ड्राइवर से शादी करना चाहती थी। और उससे शादी करने की जिद लगाए हुए थी, लेकिन ड्राइवर ने शादी के लिए मना कर दिया था। इस बात से दोनों में काफी विवाद भी हुआ। ड्राइवर ने उस महिला को 18 अप्रैल की शाम मानखुर्द से घूमने जाने का बहाना कर कार में बैठाया। और उसे ठाणे जिले के कल्याण इलाके में खडावली ले गया। 19 अप्रैल का लगभग 1 बजे उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद ड्राइवर ने महिला के शव को नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का शव बरामद होने के बाद उन्होंने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 302 (हत्या) सहित  विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार ड्राइवर को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया था। जहां उसे 29 अप्रैल तक की पुलिस हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed