फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Woman gang-raped and attacked with sharp weapon given cigarette burns on private parts

Mumbai Gang Rape: मुंबई में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा

Sun, 04 Dec 2022 03:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 04 Dec 2022 03:58 PM IST
सार

मुंबई में एक महिला के साथ उसी के मोहल्ले में रहने वाले तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है। फिलहाल, मामले में पुलिस ने उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 

विज्ञापन
Mumbai: Woman gang-raped and attacked with sharp weapon given cigarette burns on private parts
सामूहिक दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुंबई  पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना कुर्ला इलाके की है। यहां बुधवार सुबह तीन लोगों ने एक 42 वर्षीय महिला के घर में घुसकर कथित तौर पर जबरन उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया और उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया। फिलहाल, महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


कुर्ला थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म के दौरान इस घटना का वीडियो बना लिया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने पुलिस या किसी और को इसके बारे में बताया तो वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया जाएगा। बाद में महिला ने पड़ोसियों को इस घटना के बारे में सारी जानकारी दी। पड़ोसियों ने महिला की आपबीती सुनकर एक एनजीओ से संपर्क करते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कराई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed