{"_id":"612353e9c21a83433a288188","slug":"mumbai-woman-body-found-stuffed-inside-bag-in-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: जाकिर हुसैन नगर के नाले में महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: जाकिर हुसैन नगर के नाले में महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
Mon, 23 Aug 2021 01:23 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:23 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार कुछ राहगीरों ने रविवार की तड़के मानखुर्द के जाकिर हुसैन नगर में नाले में पड़े बैग को देखा और स्थानीय पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के जाकिर हुसैन नगर के एक नाले में बंद प्लास्टिक की थैली में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार कुछ राहगीरों ने रविवार की तड़के मानखुर्द के जाकिर हुसैन नगर के नाले में पड़े बैग को देखा और स्थानीय पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने जब बैग खोला तो उन्हें करीब 25 से 30 साल की एक महिला का शव मिला, जिसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे। अधिकारी ने कहा कि उन्हें एक मंगलसूत्र, हार, चूड़ियां और कुछ अन्य सामान भी मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस सुराग हासिल करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत गायब करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन