{"_id":"62e3b69b3609014b1a5ff75a","slug":"mumbai-woman-accidentally-adds-tomatoes-laced-with-rat-poison-in-maggi-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rat Poison: गलती से नूडल्स में मिला दिया चूहों के जहर वाला टमाटर, अस्पताल में हुई महिला की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rat Poison: गलती से नूडल्स में मिला दिया चूहों के जहर वाला टमाटर, अस्पताल में हुई महिला की मौत
Fri, 29 Jul 2022 04:31 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 29 Jul 2022 04:31 PM IST
सार
महिला ने गलती से चूहे के जहर वाला टमाटर मैगी में मिला दिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान इस महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Noodles
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में चूहे के जहर से भरे टमाटर वाले मैगी नूडल्स खाने के एक हफ्ते बाद 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना मलाड (पश्चिम) के पास्कल वाड़ी में हुई जहां मृतक रेखा निषाद अपने पति और देवर के साथ रहती थी। उसने घर के चूहों को मारने के लिए कुछ टमाटरों पर जहर लगाया था। गलती से उसने इन टमाटरों को नूडल्स में मिला दिया। नूडल्स खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे शताब्दी अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस उसके बयान दर्ज करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला द्वारा दिए गए बयान के आधार पर किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना से इनकार किया। बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन