फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Updates: Three people, including a woman, arrested for stealing laptops and mobiles

Maharashtra Update: लैपटॉप-मोबाइल चोरी मामले में एक महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार, पढ़े अहम खबरें

Fri, 21 Apr 2023 11:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 21 Apr 2023 11:00 PM IST
सार

तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने इस महीने की शुरूआत में दो युवक और एक महिला को एक इमारत के पास संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा।

विज्ञापन
Mumbai Updates: Three people, including a woman, arrested for stealing laptops and mobiles
Laptops and mobile phones - फोटो : Social Media

विस्तार

नवी मुंबई पुलिस ने लैपटॉप और मोबाइल फोन चोरी कर उसे दूसरे राज्यों में बेचने के मामले में एक महिला और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जोन-1 वाशी विवेक पंसारे ने कहा कि हाल ही में रबाले इलाके में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी के कई मामले सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 

तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने इस महीने की शुरुआत में दो युवक और एक महिला को एक इमारत के पास संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा। पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि ये तीनों ही चोरी करने के लिए कर्नाटक से आए थे। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम कर्नाटक जाकर उनके घर से चार लैपलॉप और दो मोबाइइल फोन जब्त कर ली है। जांच के दौरान पुलिस ने रबाले पुलिस थाने की सीमा से चोरी हुए कम से कम सात लैपटॉप बरामद किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपी चोरी किए गए उपकरणों को तमिलनाडु, कर्नाटक और गोवा भेजता था। यहां तक की लैपटॉप के पुर्जे भी हटाकर उन्हें बेच देते थे। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी एनओसी के साथ पकड़ाया युवक
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक नेपाली नागरिक पकड़ाया है। युवक ने नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास से फर्जी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की यात्रा कर रहा था। एक अधिकारी का कहना है कि घटना बुधवार शाम की है। आरोपी शाम 7.20 बजे दुबई से दक्षिण अफ्रीका जा रहा था। उसके पास एक बोर्डिंग पास और नेपाली दूतावास द्वारा जारी एनओसी और अन्य दस्तावेज थे। जांच के दौरान इमीग्रेशन अधिकारी को शक हुआ तो नेपाली युवक को प्रभारी के सामने पेश किया गया। 

यहां पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह दक्षिण अफ्रीका जा रहा था। दिल्ली के एक एजेंट ने वीजा और एनओसी मुहैया करवाकर मुंबई भेजा है। आरोपी के खिलाफ धारा 420, 465, 468 और 471 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस ने राजस्थान से पकड़े चार युवक
मुंबई पुलिस ने राजस्थान से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों पर आरोप है कि उन्होंने महिला को पार्ट-टाइम जॉब और अतिरिक्त आय का झांसा देकर चार लाख रुपए ऐंठ लिए। पुलिस का कहना है कि अजमेर से पकड़ाए युवकों के 24 बैंक खातों में मिले 97 लाख रुपए  को फ्रीज कर दिया है। मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 43 एटीएम कार्ड, 25 चेक बुक, 32 सिम कार्ड और 22 मोबाइल जब्त किए हैं।

महिला ने की सुसाइड की कोशिश
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला ने आत्महत्या की कोशिश की। 27 साल की महिला ने नाले में कूदकर सुसाइड का प्रयास किया था। रेस्क्यू अधिकारी अविनाश सावंत का कहना है कि महिला विटवा रेलवे पुल से कूदी थी, लेकिन दमकल कर्मियों ने उसे बचा लिया। महिला के सीने और पीछे चोट आई है। वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


नागपुर में चार लोगों की मौत
नागपुर में हुई भारी बारिश के कारण कई जगहें दीवारें और छतें गिर गईं। अलग-अलग हादसों में चार लोगों की जान चली गई। गोंडवाना चौराहे के पास ज्योति छोटेलाल यादव (46) और उनके बेटे अमन यादव (22) की मौत हो गई। वहीं, मनीष नगर में गुरुवार शाम छत्तीसगढ़ के रहने वाले गौरीलाल सतुराम पटेल (32) और रामलाल पटेल (31) पर लोहे की छत गिर गई थी, जिस वजह से दोनों घायल हो गए। लेकिन अस्पताल जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। दोनों युवक यहां मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed