{"_id":"6156183e8ebc3e0dd378a93b","slug":"mumbai-traffic-cop-dragged-on-car-bonnet-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुंबई में कार को रोकने के लिए बोनट पर बैठा ट्रैफिक पुलिसवाला, केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मुंबई में कार को रोकने के लिए बोनट पर बैठा ट्रैफिक पुलिसवाला, केस दर्ज
Fri, 01 Oct 2021 01:40 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:40 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 279, 336 के साथ 184 के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें कार के बोनट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को देखा गया है। ऐसा ही एक मामला मुंबई में देखने को मिला है। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस वाला गाड़ी के बोनट पर बैठा है।
विज्ञापन
बात लगभग 11 बजे की है, यहां एक कॉन्स्टेबल विजय सिंह गुरव अंधेरी में आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक कार गलत साइड से रोड की तरफ आती दिखी, जिसको उन्होंने रोकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी में बैठे आदमी ने कुछ आईडी कार्ड दिखाने के बाद भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसके बाद गुरव गाड़ी के बोनट पर बैठ गया और ड्राइवर ने गाड़ी को तेज गति से भगा दिया। अधिकारी ने कहा कि कांस्टेबल को करीब एक किलोमीटर तक बोनट पर रखा गया और कार के एक लेन में घुसने के बाद उसे फेंक दिया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने इस घटना को अपने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसमें कांस्टेबल को कार के बोनट पर बैठे और ड्राइवर द्वारा घसीटते देखा जा सकता है और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद कॉन्स्टेबल विजय सिंह गुरव तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचे और कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।