{"_id":"6356788318489602696bfdae","slug":"mumbai-toddler-attacked-killed-by-leopard-at-aarey-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मंदिर जा रही मां का पीछा कर रही थी डेढ़ साल की मासूम पर तेंदुए ने किया हमला, दो दिन बाद पकड़ में आया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मंदिर जा रही मां का पीछा कर रही थी डेढ़ साल की मासूम पर तेंदुए ने किया हमला, दो दिन बाद पकड़ में आया
Wed, 26 Oct 2022 02:53 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:53 PM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आरे के इकाई संख्या-15 में तब हुई, जब बच्ची अपनी मां का पीछा कर रही थी। बच्ची की मां अपने घर से करीब तीस फुट की दूरी पर स्थित मंदिर दर्शन करने जा रही थी। तभी तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उपनगर के गोरेगांव की आरे कॉलोनी के जंगली इलाके में सोमवार को एक तेंदुए ने डेढ़ साल की मासूम को अपना शिकार बना दिया। पुलिस के मुताबिक घटना करीब सुबह साढ़े छह बजे हुई तेंदुए को आज यानी दो दिन बाद बुधवार को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। उसे अब बोरीवली के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान ले जाया गया है।
विज्ञापन
आरे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आरे के इकाई संख्या-15 में तब हुई, जब बच्ची अपनी मां का पीछा कर रही थी। बच्ची की मां अपने घर से करीब तीस फुट की दूरी पर स्थित मंदिर दर्शन करने जा रही थी। तभी तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक सूचना के आधार हमने मामले में एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है। आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया, इस बीच वन विभाग ने इलाके में जानवरों के हमलों को रोकने के लिए एक कार्ययोजना बनाई है। वन विभाग के रेस्किंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेल्फेयर की एक टीम को मदद के लिए बुलाया गया है।
अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने क्षेत्र में मुंबई वन विभाग की एक वाइल्डलाइफ एम्बुलेंस, वन्यजीव संकट प्रतिक्रिया टीम और स्वयंसेवकों को तैनात किया है।