मुंबई से पुणे का टैक्सी बिल 83 हजार रुपये, ओला ने कहा सॉरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप कैब करके मुंबई से पुणे के लिए निकलें तो अमूमन किराये के रूप में 2-3 हजार रुपये की ही उम्मीद करेंगे, लेकिन अगर ये किराया 83,395 रुपये हो जाए तो होश उड़ना स्वभाविक है।
कुछ ऐसा ही हुआ मुंबई के एक बिजनेशमैन के साथ मुंबई से पुणे टैक्सी का किराया 83 हजार से ज्यादा आया। हालांकि बाद में टैक्सी संचालक ओला ने गलती सुधारते हुए बिल कम किया और माफी मांगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार घाटकोपर के बिजनेशमैन कमल भाटिया किसी काम के लिए मुंबई से ओला की टैक्सी कर पुणे के लिए गए थे। लेकिन जब उनके हाथ में बिल आया तो उनके होश उड़ गए। भाटिया को दिए गए बिल के अनुसार उन्होंने 14 घंटे में 7 हजार किलोमीटर की यात्रा की थी।
कंपनी के बिल को सही मानें तो टैक्सी ने हर घंटे 500 किलोमीटर की रफ्तार से यात्रा कर भाटिया को मुंबई से पुणे पहुंचा दिया। इसके लिए भाटिया के हाथ में 83,395 रुपये का बिल थमा दिया गया। हालांकि जल्द ही कंपनी को अपनी गलती का एहसास हो गया और उसने माफी मांगते हुए दोबारा नया बिल ग्राहक को भेज दिया।
भाटिया ने बताया कि उन्होंने बाद में अपनी यात्रा के बदले में कंपनी को 4,088 रुपये का बिल भेजा। वरिष्ठ उद्योगपति भाटिया ने बताया कि उन्होंने 4 सितंबर को पुणे में एक शादी समारोह में जाने के लिए ओला कैब बुक की थी। जिसमें उनकी पत्नी और दो बेटियां सुबह 6.30 बजे सवार होकर पुणे के लिए निकले।
उन्होंने बताया कि हमें वहां एक शादी में भाग लेकर शाम को ही वापस मुंबई लौटना था। हम सुबह 9.25 बजे पुणे पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब ड्राइवर राकेश ने उन्हें बिल की कॉपी दी तो वह भौंचक्के रह गए। शुरूआत में तो वह मानने के लिए तैयार ही नहीं हुआ और उतना ही बिल लेने पर अड़ा रहा। लेकिन जब उसकी कंपनी में बात की गई तो आधे घंटे बाद दोबारा सही बिल भेजा गया।