{"_id":"6716bf065f0cd397e30f4093","slug":"mumbai-the-person-who-threatened-to-kill-salman-khan-apologized-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: 'गलती से ऐसा हुआ', सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स ने मांगी माफी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: 'गलती से ऐसा हुआ', सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स ने मांगी माफी
Tue, 22 Oct 2024 02:26 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:26 AM IST
सार
Mumbai: पिछले हफ्ते सलमान खान को जान से मारने वाले शख्स ने मुंबई पुलिस को एक माफी नामा लिखा। शख्स ने अपनी धमकी के लिए माफी मांगते हुए कहा कि गलती से ऐसा हुआ।
विज्ञापन
काला हिरण शिकार मामले में 2018 में जोधपुर पहुंचे थे सलमान खान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजित पवार गुट के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की जान से मारने की धमकी मिली थी। अभिनेता को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स ने धमकी के बाद सोमवार की रात मुंबई पुलिस को एक संदेश भेजकर अपनी धमकी के लिए माफी मांगी। संदेश में शख्स ने लिखा कि गलती से ऐसा हुआ। बता दें कि पिछले हफ्ते 18 अक्तूबर को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक धमकी भरा संदेश मिला था। जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद को निपटाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।
धमकी देने वाले शख्स ने किया था दावा
सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स ने धमकी भरे संदेश में दावा किया कि इसे हल्के में मत लीजिए, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर हो जाएगी।
मुंबई पुलिस ने जारी किया बयान
वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने संदेश को भेजने वाले व्यक्ति का लोकेशन झारखंड से ट्रैक किया गया था। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का करीबी होने का दावा किया और कहा कि अगर उसे जबरन वसूली की रकम नहीं दी गई तो वह अभिनेता की जान को खतरे में डाल देगा।