फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai: The ninety million robbers caught

नौ करोड़ के लुटेरे पकड़े गए

Fri, 01 Jul 2016 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
mumbai: The ninety million robbers caught
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुंबई से सटे ठाणे स्थित चेकमेट कंपनी में हुई नौ करोड़ रुपए लूट की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 करोड़ 19 लाख रुपये बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कंपनी का एक पूर्व और एक मौजूदा कर्मचारी शामिल है। 15 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा है कि इतनी बड़ी लापरवाही के लिए कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


ठाणे में मनोरुग्रालय के समीप स्थित हीरादीप बिल्डिंग मे चेकमेट कंपनी कार्यालय में बीते सोमवार की रात नौ करोड़ से अधिक की लूट हुई थी। शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक प्रवीण दीक्षित और ठाणे के पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस लूट का पर्दाफाश करते हुए सिंह ने बताया कि कंपनी के पूर्व कर्मचारी आकाश चव्हाण ने लूट की साजिश रची।
विज्ञापन


चव्हाण को अप्रैल में कंपनी से निकाल दिया गया था। इसके बाद चव्हाण ने नाशिक के पेशेवर अपराधी उमेश वाघ से संपर्क किया। चव्हाण ने वाघ को कंपनी में कामकाज के तरीके और नगदी जमा होने सहित सुरक्षा की बातें बताई। इस साजिश में कंपनी का मौजूदा कर्मचारी अमोल कार्ले भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे उठा साजिश से पर्दा

mumbai: The ninety million robbers caught
hathkadi
छानबीन के दौरान पुलिस ने कंपनी में मौजूद सभी कर्मचारियों से पूछताछ की। इनमें कार्ले भी शामिल था। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि कार्ले भी पैसे ड्रम में भरने में आरोपियों की मदद कर रहा था। उसने तीन बार पैसे बाहर पहुंचाए। कार्ले ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हथियारबंद लुटेरों से वह डरा हुआ था। लेकिन, कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया और इस साजिश से पर्दा उठ गया।

इलाके में लगे सीसीटीवी से भी पुलिस को बड़ी मदद मिली। पुलिस ने सीसीटीवी तस्वीरों के जरिए लूट के लिए इस्तेमाल की गई जॉइलो गाड़ियों की पहचान कर ली। जो नाशिक की ट्रैवेल कंपनी की हैं। इससे भी आरोपियों को पकड़ने में आसानी हुई। उसके बाद कार्ले, चव्हाण,नीतेश आव्हाड, मयूर कदम, उमेश वाघ और हरीशचंद्र मते को गिरफ्तार कर 4 करोड़ की राशि बरामद की गई।
 

नहीं ले जा पाए सारा पैसा, खेत में हुआ बंटवारा

mumbai: The ninety million robbers caught
money
आरोपियों ने लूट के लिए सोमवार का दिन चुना था क्योंकि इस दिन कंपनी में मॉल्स आदि बड़ी दुकानों से सर्वाधिक पैसे जमा होते थे। हालांकि उस दिन कंपनी में करीब 30 करोड़ रुपये नकद मौजूद था लेकिन इसने पैसे वे अपने साथ नहीं ले जा सकते थे। इसलिए 9 करोड़ 19 लाख रुपये ही लूटे गए।

लूट के बाद आरोपी तीन गाड़ियों में पैसे लेकर भागे और शहर के बाहर एक खेत में लूट के पैसों का बंटवारा किया। इसके बाद सभी आरोपी अलग-अलग फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed