मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की जनहित याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट कल करेगा सुनवाई
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की जनहित याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। सिंह की जनहित याचिका में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच और उनके तबादले को चुनौती दी गई है।
विस्तार
बॉम्बे हाईकोर्ट में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने एक जनहित याजिका दायर करते हुए अदालत से मांग की है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं, उसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। परमबीर सिंह की जनहित याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा।
Former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh's PIL will be heard by Bombay High Court tomorrow.
— ANI (@ANI) March 30, 2021
Singh's PIL seeks CBI inquiry against Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh and challenges his transfer.
(File photo) pic.twitter.com/J5erLqSOZ7
साथ ही परबीर सिंह ने अपनी जनहित याचिका में कोर्ट से यह भी मांग की है कि राज्यगुप्तचर विभाग की आयुक्त रश्मि शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों के तबादले में भारी रुपयों के लेनदेन और भ्रष्टाचार की जो शिकायत महाराष्ट्र के डीजी से की थी, उस पर आजतक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। रश्मि शुक्ला के आरोपों की भी जांच होनी चाहिए।
परमबीर सिंह की जनहित याचिका में यह भी मांग की गई है की सचिन वाजे और संजय पाटिल यह दो पुलिस अधिकारी गृहमंत्री अनिल देशमुख के आदेश से किस तरह से मुंबई के होटल व्यवसायियों से पैसे उगायी का काम करते थे, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
याचिक में इस बात की भी मांग की गई है कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री के निवास स्थान पर जिन लोगों की बैठक हुईं उसके सीसीटीवी फुटेज की भी जांच अति आवश्यक है क्योंकि सबूतों की नष्ट्र करने की कोशिश की जा सकती है। ऐसे में जल्द से जल्द सबूतों को जांच एजेंसियों को अपने सुपुर्द लेना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस कमिश्ननर पद से तबादले के बाद परबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अपने तबादले को चैलेंज किया था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट इस चैलेंज को हाईकोर्ट में जाने का आदेश दिया था।परमबीर सिंह ने 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट को बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका में तब्दील कर दिया।