फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai : Teenager held for killing man in Sahkar Nagar area of suburban Kurla, Read Strange News

जानलेवा सनक : 17 साल के किशोर ने घर लौट रहे शख्स के पेट में बेवजह घोंप दिया चाकू, मौत

Fri, 05 Nov 2021 03:02 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 05 Nov 2021 03:02 AM IST
सार

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि पीड़ित शख्स सार्वजनिक शौचालय से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किशोर ने चाकू से उस पर हमला कर दिया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Mumbai : Teenager held for killing man in Sahkar Nagar area of suburban Kurla, Read Strange News
death - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई से गुरुवार को अपराध की एक अजीब खबर सामने आई है। यहां एक किशोर ने कथित तौर पर घर लौट रहे शख्स पर चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि किशोर ने ऐसा बिना किसी वजह के किया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक सत्रह वर्षीय किशोर को एक शख्स के कत्ल के आरोप में पकड़ा गया है। अधिकारी के मुताबिक, किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि पीड़ित शख्स सार्वजनिक शौचालय से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किशोर ने चाकू से उस पर हमला कर दिया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि यह घटना उपनगर कुर्ला के सहकार नगर इलाके में हुई। हमले के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से स्थानीय स्तर पर हमलावर किशोर के बारे में जानकारी जुटाई और उसे तलाशना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि कुछ समय बाद एक सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी किशोर को उपनगरीय इलाके चेंबूर से गिरफ्तार कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद से वह यहां रह रहा था। पुलिस ने जांच के दौरान ही पाया कि आरोपी नाबालिग है और दिमागी बीमारी से पीड़ित है। आरोपी नाबालिग को पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के आरोप में गिरफ्तार किया है, उसे डोंगरी स्थित बच्चों के रिमांड होम में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed