फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Son drunken with alcohol, murder mother and cut dead body, police arrested

मुंबई: शराब के नशे में हैवान बना बेटा, मां की हत्या कर शव के टुकड़े किए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2020 01:17 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 09 Jan 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Son drunken with alcohol, murder mother and cut dead body, police arrested
सांकेतिक तस्वीर

मुंबई में कई टुकड़ों में मिली लाश के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक महिला के 30 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है। घाटकोपर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उपनगर कुर्ला के निवासी सोहेल शेख ने शराब के नशे में 28 दिसंबर को कथित तौर पर अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में शव के टुकड़े कर फेंक दिए थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी को शराब पीने की लत थी और वह नौकरी भी नहीं करता था। आरोपी की पत्नी भी उसे कुछ महीने पहले छोड़कर चली गई थी। अधिकारी के अनुसार शेख और उनकी मां के बीच 28 दिसंबर को झगड़ा हुआ था और इसके बाद उसने कथित तौर पर अपनी मां का गला दबा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उसे अगली सुबह तक इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसने क्या कर दिया है। पहले वह स्थानीय दरगाह पर गया लेकिन उसे शव ठिकाने लगाने का कोई रास्ता नहीं दिखा। इसके बाद उसे टीवी पर अपराध आधारित एक शो से शव को टुकड़े-टुकड़े करके फेंकने का विचार आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि शेख ने शव के टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पीड़िता का धड़ 30 दिसंबर को विद्याविहार में किरोड रोड से बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

इसके अगले दिन उपनगरीय घाटकोपर में कूड़े के डिब्बे से रेक्जिन शीट में लिपटे पैर बरामद हुए। चार जनवरी को पुलिस को सांताक्रुज-चेंबूर लिंक रोड पर एक पुल के नीचे से सिर मिला।

उन्होंने बताया कि तीनों स्थलों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से शेख की पहचान हुई। बाद में उसके पड़ोसियों ने बताया कि उसकी मां कई दिनों से लापता है। शेख ने अपनी बहन को मां के दिल्ली जाने की बात कही थी। इसके बाद जांच के आधार पर बुधवार दोपहर पुलिस शेख के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।


अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान शेख ने अपनी मां की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed