{"_id":"5dbadfa88ebc3e93c315b886","slug":"mumbai-shiv-sena-delegation-reaches-raj-bhavan-to-meet-maharashtra-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे आदित्य ठाकरे ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे आदित्य ठाकरे
Thu, 31 Oct 2019 10:40 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल से मिलने पहुंचे आदित्य ठाकरे
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना की बैठक में एकनाथ शिंदे को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विधायक आदित्य ठाकरे कई विधायकों संग राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे। आदित्य ठाकरे की अगुवाई में एकनाथ शिंदे, दिवाकर राउते, सुभाष देसाई और शिवसेना को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचे। इस बीच मातोश्री के बाहर लगे पोस्टर को बीएमसी से हटा दिया गया है। इसमें महाराष्ट्र का सीएम सिर्फ आदित्य ठाकरे को बताया गया था।
मुलाकात के बाद आदित्य ने कहा कि हमने राज्यपाल के सामने किसानों और मछुआरों की बदहाली का मुद्दा उठाया। हाल की बारिश में दोनों का बड़ा नुकसान हुआ है। हम चाहते हैं कि किसानों के नुकसान की भरपाई हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मसले पर खुद केंद्र से बात करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के साथ मिलकर सरकार गठन पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे जी का फैसला ही अंतिम होगी, वहीं इस पर बयान देंगे।
एकनाथ शिंदे को गुरुवार को सदन में शिवसेना का नेता चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव पार्टी नेता आदित्य ठाकरे ने रखा था। खुद ठाकरे का नाम भी इस पद के लिए चर्चा में था। पार्टी दफ्तर सेना भवन में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में शिंदे के नाम की घोषणा की गई।
बता दें कि एकनाथ शिंदे इससे पहले भी पार्टी विधायक दल के नेता थे साथ ही फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। ये ठाणे के कोपरी-पंचपखाड़ी निर्वाचन क्षेत्र से फिर विधायक चुने गए हैं। वह इस विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार 2004, 2009 और 2014 में शिवसेना के टिकट पर विधायक चुने गए हैं।

Mumbai: Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) removes hoardings outside Matoshree (Thackeray residence) which read 'CM Maharashtra only Aditya Thackeray.' #Maharashtra pic.twitter.com/obRMx60OwO
— ANI (@ANI) October 31, 2019