मुंबई की निर्भया की मौत: सीएम उद्धव की पुलिस संग बैठक, बोले- सुरक्षित शहर की छवि बरकरार रखें
मुंबई के साकीनाका इलाके में दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। 32 साल की पीड़िता का इलाज घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन ने भी पीड़िता की मौत की पुष्टि कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के साकीनाका इलाके में दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। 32 साल की दुष्कर्म पीड़िता का इलाज घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन ने भी पीड़िता की मौत की पुष्टि कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया । कोर्ट ने 21 सितंबर तक उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
यह वारदात शुक्रवार को मुंबई के साकी नाका इलाके में हुई। यहां खैरानी रोड पर एक 32 वर्षीय महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर दरिंदगी की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उसने शनिवार को दम तोड़ दिया।
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के साकीनाका में एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या को मानवता पर धब्बा करार दिया है। उन्होंने मामले में फास्ट ट्रैक सुनवाई का वादा किया। उन्होंने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में कल से मामले में विशेष सरकारी अभियोजकों की नियुक्ति कर कोर्ट केस तैयार करने के स्पष्ट निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से यह जानकारी दी गई।
सचिवालय के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पुलिस को और अधिक सतर्क रहने और महिलाओं की सुरक्षा के उपाय करने के भी निर्देश दिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मुंबई की एक सुरक्षित शहर के रूप में उसकी छवि पर कोई आंच न आए। ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अपराधी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मामले की सुनवाई तेजी से होगी और पीड़िता को न्याय मिलेगा।
महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान
महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि अगर आज शाम तक मामले में कोई प्रगति नहीं हुई तो दिल्ली से महिला आयोग की एक सदस्य को रवाना किया जाएगा साथ ही पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।
Woman, who was raped and brutally assaulted in stationary tempo in Mumbai's Sakinaka early on Friday, dies during treatment: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) September 11, 2021
महिला के प्राइवेट पॉर्ट में डाली लोहे की रॉड
मुंबई के साकी नाका इलाके में हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें आरोपी के खिलाफ कई सबूत दिख रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, घटना गुरुवार की देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच की है। एक फुटेज में आरोपी पीड़िता के साथ दरिंदगी कर रहा है और महिला को पीट रहा है। उसने लोहे की रॉड से महिला पर हमला किया। दूसरे फुटेज में दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड डालकर दरिंदगी पर उतारु है। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ी चालाकी से महिला को ऑटो में डालकर वहां से फरार हो जाता है।
सीएम बोले- पीड़िता को मिलेगा न्याय
वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दुष्कर्म की घटना पर दुख जताया है। सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा और पीड़िता को न्याय मिलेगा। सीएम ठाकरे ने पुलिस कमिश्नर से जांच में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है।
फास्ट ट्रैक में हो मामले की सुनवाई- नवाब मलिक
दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए। साथ ही तय समय के भीतर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश होनी चाहिए।
We will make sure that the charge-sheet is filed within a given frame of time & the case is fast-tracked to bring the accused to justice: Maharashtra Minister Nawab Malik on Mumbai rape case pic.twitter.com/nj9jD5AwcT
— ANI (@ANI) September 11, 2021
सीएम ठाकरे ने कहा- यह घटना इंसानियत पर दाग, फास्टट्रैक कोर्ट में चलेगा केस
भाजपा ने की आरोपी का फांसी देने की मांग
उधर, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साकीनाका दुष्कर्म व हत्याकांड को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा में विफल रही है। फडणवीस ने केस की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में कराने व आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि सजा देना अदालत के हाथ में है, लेकिन मानता हूं कि इस दुष्कर्म कांड के आरोपी को फांसी पर टांगा जाना चाहिए।