फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: RPF cop saves passenger's life at Kurla station by giving CPR

Mumbai: फरिश्ता बनकर आया RPF कॉन्स्टेबल, हार्टअटैक से जूझ रहे व्यक्ति की बचाई जान

Mon, 18 Sep 2023 11:22 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 18 Sep 2023 11:22 AM IST
सार

मुंबई के कुर्ला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14-11 पर एक यात्री दिल का दौरा पड़ने से बेहोश होकर गिर गया था। उसकी जान बचाने के लिए आरपीएफ कॉन्स्टेबल ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया। 
 

विज्ञापन
Mumbai: RPF cop saves passenger's life at Kurla station by giving CPR
फरिश्ता बनकर आया RPF कॉन्स्टेबल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में आरपीएफ के एक कॉन्स्टेबल की खूब तारीफ हो रही है। दरअसल, वह उस समय फरिश्ता बनकर आए, जब एक पुरुष यात्री को दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने समय पर कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देकर यात्री की जान बचाई।

विज्ञापन

सात सितंबर को सुबह करीब आठ बजे मुंबई के कुर्ला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14-11 पर एक यात्री दिल का दौरा पड़ने से बेहोश होकर गिर गया था। उसकी जान बचाने के लिए उसे कॉन्स्टेबल ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया। 

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कॉन्स्टेबल मुकेश यादव मौके पर पहुंचे और यात्री को सीपीआर दिया, जिससे उसकी जान बचाने में मदद मिली। इसके बाद आरपीएफ ने स्टेशन मास्टर और जीआरपी कर्मियों की मदद से यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने आरपीएफ कर्मी की सराहना की। उन्होंने कहा कि सही समय पर सीपीआर देने की वजह से ही यात्री की जान बच सकी है। फिलहाल, यात्री की हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed