फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Recorded Lowest Temperature Of 15 degrees Celsius This Season, BMC Said Schools Remain closed till 15th January

मुंबई में चमकी ठंड: इस मौसम में सबसे कम 15 डिग्री तक लुढ़का पारा, 15 जनवरी तक स्कूल बंद

Tue, 29 Dec 2020 07:06 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 29 Dec 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Recorded Lowest Temperature Of 15 degrees Celsius This Season, BMC Said Schools Remain closed till 15th January
मुंबई में ठंड - फोटो : पीटीआई

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी के बाद निचले और मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर आमतौर पर शुष्क मौसम वाली मुंबई में भी इस साल तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उधर, बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए 15 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुंबई में न्यूनतम तापमान गिरकर इस सीजन में सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिसके चलते मंगलवार को शहरवासियों को ठंड ने अपने आगोश में ले लिया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ठंडी हवाओं और सर्दी का दौर अगले 48 घंटे भी जारी रहेगा। क्षेत्रीय मौसम केंद्र के प्रमुख केएस होसालीकर ने कहा कि मंगलवार सुबह मुंबई की सांता क्रूज वेधशाला में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। होसालीकर ने कहा कि मुख्य रूप से उत्तर के मैदानी इलाकों से चल रहीं उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के चलते तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिन तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

अधिकारी ने कहा कि राज्य के दूसरे हिस्सों की बात करें तो नासिक में 11.8 डिग्री सेल्सियस, पुणे में 13 डिग्री सेल्सियस और ठाणे में 17 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद में 12.4 डिग्री सेल्सियस, नांदेड़ में 12.5 डिग्री सेल्सियस, नागपुर में 14.2 डिग्री सेल्सियस और अमरावती में 14.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।


मुंबई में 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब 15 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 3,018 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि  5,572 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 68 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 19,25,066 हो गई है, जबकि 18,20,021 लोग ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 54,537 है और अब तक कोरोना की वजह से 49,373 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में रिकवरी रेट 94.54 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed