{"_id":"59c2048a4f1c1b1d688b59d2","slug":"mumbai-rain-waterlogging-in-many-area-flights-diverted-and-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, सड़कों पर भरा पानी, कई फ्लाइट डाइवर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, सड़कों पर भरा पानी, कई फ्लाइट डाइवर्ट
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
मुंबई बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिर भारी बारिश का कहर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में शहर में भारी बारिश के चेतावनी जारी की थी, जिसे बुधवार सुबह हटा लिया गया है। वहीं मंगलवार से हो रही लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में व सड़कों पर पानी भर गया है। इसके मद्देनजर बुधवार को स्कूलों में छुट्टी रखने के आदेश दिए गए हैं।
लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली-मुंबई के 13 विमानों ने देरी से उड़ान भरी। जबकि 15 विमानों की उड़ान रद्द कर दी गई है।
बोरिवली, कांदिवली, अंधेरी, भांडुप और दक्षिणी मुंबई में भारी बारिश व आंधी से यातायात और ट्रेनों की आवाजाही धीमी हो गई। बारिश के कारण दृश्यता घटकर 550 मीटर से कम रह गई। मुंबई हवाई अड्डे पर करीब आधे घंटे के लिए सेवाएं रोक दी गईं और कुछ विमानों को डायवर्ट कर दिया गया।
हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि करीब 20 विमान प्रभावित हुए जिनमें से सात को हैदराबाद, वडोदरा और अहमदाबाद की तरफ भेजा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के कम दबाव के कारण भारी बारिश की संभावना बन रही है।
ऐसे में अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई समेत कोंकण इलाके में बहुत तेज बारिश हो सकती है। बीएमसी की ओर से कहा गया है कि वह भारी बारिश से पैदा होने वाली हर समस्या से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
कई इलाकों में लोगों को पहले से सचेत कर दिया गया है। उधर, राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने ट्वीट कर कहा कि बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस छुट्टी को दिवाली की छुट्टी में एडजस्ट किया जाएगा।

Now rainfall will decrease, but light to moderate rainfall to continue in Mumbai region: Ajay Kumar, Scientist IMD Mumbai #MumbaiRains pic.twitter.com/l3tIaq2p8c
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 20, 2017
#MumbaiRains At least 13 Mumbai-Delhi flights delayed and 15 cancelled.
— ANI (@ANI) September 20, 2017
हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि करीब 20 विमान प्रभावित हुए जिनमें से सात को हैदराबाद, वडोदरा और अहमदाबाद की तरफ भेजा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के कम दबाव के कारण भारी बारिश की संभावना बन रही है।
ऐसे में अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई समेत कोंकण इलाके में बहुत तेज बारिश हो सकती है। बीएमसी की ओर से कहा गया है कि वह भारी बारिश से पैदा होने वाली हर समस्या से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
कई इलाकों में लोगों को पहले से सचेत कर दिया गया है। उधर, राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने ट्वीट कर कहा कि बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस छुट्टी को दिवाली की छुट्टी में एडजस्ट किया जाएगा।
Due to predictions of heavy rain fall govt declares holiday for schools & colleges for tomorrow: Maharashtra Education Minister Vinod Tawde
— ANI (@ANI) September 19, 2017