फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Rain Updates schools closed on thursday in Thane Palghar raigad and other districts maharashtra news

Mumbai Rain: मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश, आज स्कूल बंद; रायगढ़ में भूस्खलन, कई लोग फंसे

Thu, 20 Jul 2023 07:23 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 20 Jul 2023 07:23 AM IST
सार

मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मुंबई समेत कुछ जिलों में आज स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, रायगढ़ जिले में देर रात भूस्खलन की घटना हुई है। जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।

विज्ञापन
Mumbai Rain Updates schools closed on thursday in Thane Palghar raigad and other districts maharashtra news
Mumbai rain - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत आसपास के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए प्रशासन की तरफ से गुरुवार को स्कूल बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा ठाणे और रायगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग (आईएमडी) ने ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे, सातारा और रत्नागिरी में भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया है और 'ऑरेंज' अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, सक्रिय मानसून की स्थिति के कारण अगले 4-5 दिनों के दौरान कोंकण के कुछ हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को मुंबई और आसपास के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे शहर में जलजमाव हो गया। सड़कों पर पानी भर गया है। मुंबई के सायन इलाके में जलजमाव से गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेन और बस सेवाएं भी बाधित हुईं, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, बुधवार को कोलाबा और सांताक्रूज में क्रमशः 98.4 मिमी और 52.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा मुंबई शहर, पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे के बीच क्रमशः 58.46 मिमी, 48.80 मिमी और 50.63 मिमी औसत वर्षा हुई। बीएमसी ने एक बयान में कहा कि मुंबई में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई महानगर के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों (नर्सरी से कक्षा 12 तक) में 20 जुलाई को छुट्टी की घोषणा की गई है।


रायगढ़ में भूस्खलन, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
वहीं, भारी बारिश के बाद रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन की सूचना है। राहत-बचाव के लिए एनडीआरएफ की दो टीमों को भेजा गया है। एनडीआरएफ ने बताया कि भूस्खलन के बाद कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर तलाश और बचाव अभियान में जुटी हैं। ऑपरेशन में शामिल होने के लिए दो और टीमें मुंबई से रवाना हो गई हैं। घटना के बाद रायगढ़ पुलिस ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

22 लोगों को बचाया  
रायगड पुलिस ने बताया कि अब तक हमने 22 लोगों को बचाया है। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन के 100 से अधिक अधिकारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। हमें एनडीआरएफ, स्थानीय लोगों और कुछ गैर सरकारी संगठनों से मदद मिल रही है। वहीं, भूस्खलन की सूचना के बाद महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत और दादाजी भुसे देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल एनडीआरएफ और पुलिस बचाव अभियान चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed