फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Rains Live Updates pm modi talks to thackeray heavy rain predicted red alert waterlogging locals traffic

मुंबई बारिश: दादर में यूं ढह गया मकान, सीएम ठाकरे ने की तैयारी की समीक्षा

Thu, 06 Aug 2020 07:11 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 06 Aug 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Rains Live Updates pm modi talks to thackeray heavy rain predicted red alert waterlogging locals traffic
हाई टाइड ने दी दस्तक - फोटो : ANI

महाराष्ट्र की राजधानी का बारिश से बुरा हाल है। बुधवार को हुई लगातार बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। यातायात ठप हो गया है और लोग जहां-तहां फंस गए हैं। 12 घंटे में मुंबई और कोलाबा में इतनी बारिश हुई है जिसने 46 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गुरुवार को भी मुंबई के लिए तेज बारिश और हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मरीन ड्राइव पर हई टाइड ने दस्तक दे दी है। वहीं लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की गई है। भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई शहर और उपनगरों में अगले 3-4 घंटों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मुंबई: भारी बारिश के कारण दादर में आज एक मकान का एक हिस्सा ढह गया। देखें वीडियोः-

विज्ञापन


सीएम ठाकरे ने तैयारी की समीक्षा की 

महाराष्ट्र में मुंबई और अन्य इलाकों में लगातार भारी बारिश के बाद राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की। कोल्हापुर में पंचगंगा नदी खतरे के निशान को छू रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में ठाकरे ने अधिकारियों को सतर्क रहने और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि इस दौरान लोगों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों से भी बातचीत की। बयान में कहा गया कि बुधवार से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक मुंबई में 331.08 मिमी बारिश हुई जबकि उपनगरों में बुधवार से 162.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं शहर में 106 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली जबकि अन्य स्थानों पर हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से हवा की वजह से गिरे पेड़ों को तेजी से हटाने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और रेलवे पुलिस की टीम द्वारा दक्षिणी मुंबई के मस्जिद बंदर स्टेशन के नजदीक पटरियों पर पानी भरने से दो लोकल ट्रेनों में फंसे 290 यात्रियों को सुरक्षित निकालने के कार्य की प्रशंसा की।

बयान में बताया गया कि मस्जिद बंदर में एक मोटर पंप से बिजली का झटका लगने से एक रेल कर्मी की मौत हो गई। वहीं कुर्ला में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। बयान में कहा गया कि मुंबई में 361 पेड़ गिर गए और दीवार गिरने की भी 15 घटनाएं हुई हैं। वहीं सीएम ठाकरे ने कोंकण और पुणे संभाग के आयुक्तों से कहा कि वह नदियों के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित करें।




उफनाते नाले में व्यक्ति बहा, शव बरामद

बारिश प्रभावित ठाणे जिले में एक व्यक्ति एक उफनाते नाले में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। जिला अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना जिले के मीरा-भयंदर टाउनशिप में बुधवार को हुई और व्यक्ति का शव बृहस्पतिवार को बरामद हुआ।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की प्रमुख अनीता जवनजाले ने बताया कि महाजनवाडी निवासी राकेश हर्षोरा (47) अपने घर से निकल कर अपना दोपहिया वाहन देख रहे थे। उन्होंने बताया कि तभी दुर्घटनावश वह घर के पास के एक उफनते नाले में गिर गए और पानी में बह गए। उन्होंने बताया कि राकेश के भाई ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।

चार वार्ड में चार घंटों में हुई 300 मिमी बारिश

बृहन्मुंबई नगर निगम के आयुक्त आईएस चहल ने पेडर रोड का दौरा किया जहां एक दीवार का एक हिस्सा ढह गया है। उन्होंने कहा, 'चार वार्ड कोलाबा, नरीमन पॉइंट एंड मरीन ड्राइव में कल चार घंटों में 300 मिमी बारिश हुई। यह अभूतपूर्व था। जलजमाव वाले क्षेत्रों को जल्द ही ठीक कर दिया गया।'


पिछले 24 घंटे में हुई 331.8 मिमी बारिश
आईएमडी ने कहा कि कोलाबा में पिछले 24 घंटों में 331.8 मिमी बारिश हुई। वहां आज दोपहर एक बजकर 51 मिनट पर यहां हाई टाइड आने की उम्मीद है।

ठाणे में पिछले तीन दिनों से हो रही है भारी बारिश
ठाणे नगर निगम आयुक्त ने कहा, 'ठाणे नगर निगम क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बहुत भारी बारिश हो रही है। पांच अगस्त को 149 मिमी बारिश हुई। हम सतर्क हैं। सहायक और उपायुक्त, फील्ड पर दमकलकर्मियों के साथ हैं। मैं निवासियों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील करता हूं।'

मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना: आईएमडी
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है, 'मुंबई शहर और उपनगरों में अगले 3-4 घंटों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में गड़गड़ाहट/ बिजली कड़कने की भी आशंका है।'

यह भी पढ़ें- मुंबई में भारी बारिश से आफत, रेलवे स्टेशनों के बीच दो ट्रेनें फंसीं, बचाए गए 55 यात्री

रेलवे ट्रैक पर फंसी लोकल ट्रेनें
रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से मुंबई की मस्जिद और भायखला स्टेशन के बीच दो लोकल ट्रेनें फंस गई हैं। रेलवे कर्मचारियों ने सीएसटी से कर्जत जाने वाले 150 यात्रियों को बचाया है, लेकिन अब भी दोनों ट्रेनों में करीब 200 लोग फंसे हुए हैं।

रात में आया भूस्खलन
बुधवार रात को करीब 12 बजे मुंबई के केंप्स कॉर्नर के पास अचानक से भूस्खलन आया। इससे सड़क पर भारी मात्रा में कीचड़, पत्थर और पेड़ गिर गए। गनीमत यह रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

बारिश का 46 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

बुधवार को मुंबई की बारिश का हाल चक्रवाती तूफान निसर्ग से भी ज्यादा खतरनाक नजर आया। कोलाबा में अगस्त में 46 साल बाद 12 घंटे में 294 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके कारण दक्षिण मुंबई में सालों बाद सड़कों पर काफी ज्यादा पानी दिखाई दिया। इससे पहले 1974 के अगस्त महीने में कोलाबा में 262 एमएम बारिश का रिकॉर्ड था जबकि बुधवार को यहां 294 एमएम बारिश हुई। यहां हवा की रफ्तार 106 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। कई इलाकों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

इन जगहों पर तैनात हैं एनडीआरएफ की टीमें
1. कोल्हापुर (4 टीमें)
2. सांगली (2 टीमें)
3. सतारा (1 टीम)
4. ठाणे (1 टीम)
5. पालघर (1 टीम)
6. मुंबई (5 टीमें)
7. नागपुर (1 टीम)

कोविड सेंटर में घुसा पानी
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तीन दिन पहले जिस कोविड-हेल्थ सेंटर का उद्घाटन किया था उसमें बरसात का पानी घुस गया है। इससे प्रशासन की तैयारियों पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। यह मामला भाईंदर पूर्व में बने प्रमोद महाजन कोविड हेल्थ सेंटर का है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने 266 बेड के इस कोविड हेल्थ सेंटर का ई-उद्घाटन किया था।

छह जगहों पर दीवार और मकान गिरे
छह जगहों पर दीवार और मकान गिरने का मामला सामने आया है। वहीं 141 स्थानों पर पेड़ गिरने की शिकायतें मिली हैं। अच्छी बात ये है कि कोई जनहानि नहीं हुई। विभाग ने गुरुवार को भी मुंबई में भारी बारिश की संभावना जताई है। मुख्यमंत्री ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

आदित्य ठाकरे ने लोगों से की घर में रहने की अपील
शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आंधी और तेज बारिश की आशंका बनी हुई है। ऐसे में बिना जरूरत के घरों से बाहर ना निकलें। पुलिस और शहरी/ ग्रामीण स्थानीय निकाय के कर्मचारी सड़कों पर हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed