Mumbai Rain:मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घाटकोपर में भूस्खलन, लोकल ट्रेन व बस सेवा भी प्रभावित
मुंबई के सायन, बोरिवली, कांदिवली में भी कई जगह जलजमाव की सूचना है। अंधेरी सब-वे को जलभराव के कारण बंद करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मुंबई में शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में जमकर हो रही बारिश ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। यहां बारिश आफत बनकर बरस रही है। ज्यादा पानी गिरने के कारण यहां के कई इलाके जलमग्न हा गए हैं। सायन, बोरिवली, कांदिवली में भी कई जगह जलजमाव की सूचना है। अंधेरी सब-वे को जलभराव के कारण बंद करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मुंबई में शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं। लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
ट्रैफिक सेवाएं बाधित
मुंबई में भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। यहां निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। कई घरों व दुकानों में भी पानी भर गया है। इस बीच मुंबई में ट्रैफिक भी बाधित हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बस और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई है।
एनडीआरएफ की पांच टीमें उतारी गईं
मुंबई में बारिश के कारण बुरा हाल है। सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने भी अपने पांच दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। इसके बाद कई प्रशासन ने यहां एनडीआरएफ की पांच टीमों को उतारा है।
अंधेरी सब-वे हुआ बंद
बारिश के कारण अंधेरी सब-वे पर पानी भर गया। इस कारण यहां लोगों के वाहन फंस गए, उन्हें निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसे देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल अंधेरी सब-वे को बंद कर दिया है।
#WATCH | Maharashtra: Mumbai wakes up to severe waterlogging in the aftermath of heavy rains lashing the city.
(Visuals from Andheri Subway) pic.twitter.com/wcGjcMRdoR
— ANI (@ANI) July 5, 2022
सीएम शिंदे ने की बैठक
मुंबई में भारी बारिश के कारण बुरा हाल है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्य सचिव मनुकुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बारिश की स्थिति पर बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निगरानी व स्थिति नियंत्रित करने के निर्देश जारी किए।
24 घंटे में 95.81 मिमी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मुंबई में पिछले 24 घंटों में 95.81 मिमी बारिश दर्ज की गई हैं। वहीं पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश 115.09 मिमी और 116.73 मिमी बारिश दर्ज की गई।
भूस्खलन से गिरी इमारत
मुंबई में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां के पंचशील नगर के घाटकोपर में एक इमारत गिर गई। बताया जा रहा है कि इमरात को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर फ्रायर ब्रिगेड को भेजा गया है।
मुंब्रा में गिरी 16 फीट लंबी दीवार
ठाणे में लगातार बारिश के कारण मुंब्रा इलाके में 16 फीट लंबी दीवार ढह गई। अधिकारियों ने बताया, यहां अनिल भगत चॉल में रहने वाले 17 परिवारों को अस्थाई रूप से एक स्कूल में स्थानांतरित किया गया है।