फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   mumbai rain: heavy rain and gusty wind likely to occur in the four areas including Mumbai

अगले चार घंटों में मुंबई समेत चार इलाकों में तेज हवाओं के साथ हो सकती है भारी बारिश

Fri, 02 Aug 2019 02:39 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 02 Aug 2019 02:39 PM IST
सार

  • अगले चार घंटों के दौरान पालघर, ठाणे, रायगढ़ और मुंबई में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है
  • खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव क्षेत्र से हो सकती है बारिश

विज्ञापन
mumbai rain: heavy rain and gusty wind likely to occur in the four areas including Mumbai
मुंबई में बारिश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार घंटों के दौरान पालघर, ठाणे, रायगढ़ और मुंबई में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने मुंबई में शनिवार देर रात और रविवार को भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

विज्ञापन

 


भारतीय मौसम विभाग के मुंबई कार्यालय में मौसमविज्ञान के उप महानिदेशक के.एस. होसालिकर ने ट्वीट किया है कि खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से शनिवार रात और रविवार को मुंबई में भारी बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर पश्चिमी तट सहित इलाके में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक मौसम विभाग के सांताक्रूज केंद्र पर शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे के बारिश के दौरान 43.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी अवधि में दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित मौसम केंद्र पर 21.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed