{"_id":"5c40eedcbdec22731a6bad71","slug":"mumbai-proud-indian-campaign-started-to-end-racism","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: जातिवाद खत्म करने के लिए शुरू हुआ ‘प्राउड भारतीय’ अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: जातिवाद खत्म करने के लिए शुरू हुआ ‘प्राउड भारतीय’ अभियान
Fri, 18 Jan 2019 02:38 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
Devendra Fadnavis
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1875 में जिस मुंबई में आर्य समाज की स्थापना कर स्वामी दयानंद सरस्वती ने जातिप्रथा को समाप्त करने के प्रण के साथ सामाजिक उन्नति और मानव सेवा का व्रत लिया था। उसी मुंबई से एक बार फिर जातिवाद खत्म करने के लिए ‘प्राउड भारतीय’ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में नाम खासकर जाति की जगह भारतीय लिखने की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
प्राउड भारतीय अभियान की शुरुआत मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहित कंबोज ने की है। उन्होंने कहा कि समाज से जातिवाद खत्म करने के लिए जरूरी है कि लोग ‘भारतीय’ को अपना उपनाम बनाएं। मोहित ने अपना नाम बदल कर ‘मोहित भारतीय’ कर ‘प्राउड भारतीय अभियान’ की शुरुआत की है। मोहित ने कहा कि प्राउड भारतीय फाउंडेशन पूरी तरह से गैर राजनीतिक मंच है और इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। इस मौके पर उन्होंने 35 अनाथ बच्चों को गोद भी लिया। ये बच्चे आजीवन भारतीय उपनाम के साथ जाने जाएंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में आयोजित समारोह में मोहित ने कहा कि मैं पंजाब में पैदा हुआ, मेरी पढ़ाई वाराणसी में हुई और 2002 से मैं मुंबई में हूं। लेकिन, 35 साल की आयु में मुझे अपनी जाति को लेकर कई तरह के सवालों का सामना करना पड़ा। हालांकि अपनी जाति तय करना किसी के हाथ में नहीं होता। लेकिन, इस देश में ऐसे बहुत से लोग हैं जो जाति यानि उपनाम की कीमत चुका रहे हैं। मैं चाहता हूं कि हम सबका बस एक ही उपनाम हो ‘भारतीय’। इस अभियान के माध्यम से हम एक ऐसा समाज बनाना चाहते हैं, जिसमें कोई भी जाति न पूछे।
विज्ञापन
विदेशों में भी प्रांत-प्रांत में बंटे हैं भारतीय
मोहित ने कहा कि देश की छोड़िए, विदेशों में भी हम लोग दक्षिण भारतीय, उत्तर भारतीय, पंजाबी, महाराष्ट्रीयन में बंटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत करते हुए मैंने सरकारी गजट के माध्यम से अपना नाम मोहित कंबोज से बदल कर ‘मोहित भारतीय’ कर लिया है। मतदाता सूची, पासपोर्ट सहित सभी सरकारी दस्तावेज में अपना नाम बदल लिया है। अब यह संगठन अपना सरनेम बदलकर ‘भारतीय’ करने वालों की मदद करेगा। इसके लिए जरूरी कानूनी मदद प्राउड भारतीय फाउंडेशन की तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी।