{"_id":"644a5534a029caf0fc05be16","slug":"mumbai-prohibition-on-talking-loudly-on-the-phone-and-listening-songs-in-best-buses-without-headphones-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: BEST की बसों में फोन पर ऊंची आवाज में बात करने पर रोक, सफर के दौरान बिना हेडफोन नहीं सुन सकेंगे गाने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: BEST की बसों में फोन पर ऊंची आवाज में बात करने पर रोक, सफर के दौरान बिना हेडफोन नहीं सुन सकेंगे गाने
Thu, 27 Apr 2023 04:28 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 27 Apr 2023 04:28 PM IST
सार
मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र थाणे, नवी मुंबई, मीरा-भायंदर जैसे शहरों में बेस्ट की 3,400 बसें चलती है, जिसमें करीबन 30 लाख यात्री रोजाना यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
The Brihanmumbai Electric Supply and Transport
- फोटो : Social Media
विस्तार
बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने यात्रा करते समय लोगों पर तेज आवाज से बातचीत करने और बिना हेडफोन के मोबाइल उपकरणों पर ऑडियो/वीडियो देखने और सुनने पर रोक लगा दी है। यह निर्णय यात्रा कर रहे सह यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सिटी सिविक ट्रांसपोर्ट बॉडी द्वारा लिया गया है।
बेस्ट के अधिकारियों ने बताया कि कई यात्रियों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया और 24 अप्रैल को इसके लिए अधिसूचना जारी की गई। नए नियम के अनुसार बेस्ट के बसों में यात्रा करने वाले सभी यात्री, मुंबई और पड़ोसी शहरों के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा का उपयोग करने वालों के लिए अपने मोबाइल उपकरणों पर तेज आवाज में गाने सुनने या वीडियो देखने के लिए हेडफोन का इस्तेमाल करना आवश्यक है।
बेस्ट के प्रवक्ता ने कहा कि बेस्ट के सभी बसें सार्वजनिक सेवा वाहन है। यहां किसी एक द्वारा अपने सहयात्रियों को परेशान करने पर बॉम्बे पुलिस एक्ट की धारा 38/112 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बेस्ट बसों पर काम करने वाले सभी कर्मचारी को इस नए नियम के बारे में अवगत कराया जाएगा। इसमें निजी कंपनियों से किराए पर ली गई वेट-लीज्ड गाड़ियाँ भी शामिल हैं। मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र थाणे, नवी मुंबई, मीरा-भायंदर जैसे शहरों में बेस्ट की 3,400 बसें चलती है, जिसमें करीबन 30 लाख यात्री रोजाना यात्रा करते हैं।