फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai police tweets confused about what they mean to say check out this tweet

मास्क पहनने पर मुंबई पुलिस का अनोखा ट्वीट, सोशल मीडिया पर बटोर रहा है सुर्खियां

Mon, 22 Jun 2020 03:16 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 22 Jun 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Mumbai police tweets confused about what they mean to say check out this tweet
मास्क लगाने पर मुंबई पुलिस का ट्वीट - फोटो : Twitter

सोशल मीडिया पर रचनात्मक तरीके से बात रखना एक अलग ही कला है और इस कला में मुंबई पुलिस आगे है। मुंबई पुलिस का ट्विटर हैंडल अपने रचनात्मक तरीके से ट्वीट करने के लिए पहले से मशहूर है। अगर आपको यकीन नहीं होता तो एक बार शुरू से लेकर अंत तक मुंबई पुलिस का ट्विटर अकाउंट पर नजर मार सकते हैं।

विज्ञापन



यह कहना गलत नहीं होगा कि मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया टीम काफी उम्दा काम कर रही है और उसे अनोखे ट्वीट के लिए दस में से दस नंबर मिलने चाहिए। मुंबई पुलिस की ट्वीट काफी विचित्र और दिलचस्प होते हैं। मुंबई पुलिस के सभी ट्वीट में हमेशा नागरिकों के लिए एक संदेश रहता है लेकिन इस बार का ट्वीट थोड़ा अलग और मजेदार है। 
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने नए ट्वीट के माध्यम से एक संदेश साझा किया है जो हमेशा pre’pav’ed रहने की हिदायत दे रहा है। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि इस ट्वीट में पाव शब्द ('pav') अलग करके लिखा है। मुंबई पुलिस ने एक छोटी से क्लिप शेयर की है, जिसमें सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मिश्रणों की तुलना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने ट्वीट में बताया कि वड़ा, भाजी, भुर्जी और कीमा पाव के बिना अधूरे हैं और जब इनको पाव के साथ खाया जाता है तो ये खाने में काफी लजीज लगते हैं। इसी तरह कोरोना काल में इंसान मास्क के बिना अधूरे हैं, इसलिए हर वक्त घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। मुंबई पुलिस ने इस ट्वीट को हैशटैग ‘#NoMaskaOnlyMask’ के साथ शेयर किया है।  






मुंबई पुलिस के इस ट्वीट को अब तक एक हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। ट्विटर यूजर्स इस ट्वीट की काफी सराहना कर रहे हैं और आगे रिट्वीट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये ट्वीट नागरिकों को जागरुक करने के साथ-साथ उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम भी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed