फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai police tweet to responsible mumbaikar and share a video of a baby hair cutting

मुंबई पुलिस ने बाल कटवाने वाले बच्चे का वीडियो किया शेयर, खास अंदाज में दिया मास्क लगाने का संदेश

Wed, 09 Dec 2020 03:14 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 09 Dec 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
mumbai police tweet to responsible mumbaikar and share a video of a baby hair cutting
Mumbai Police - फोटो : Social Media

मुंबई पुलिस हमेशा अपने रचनात्मक ट्वीट के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती है। कोरोना काल के दौरान भी मुंबई पुलिस ने अलग-अलग ढंग से लोगों को नियमों का पालन करने की सलाह दी थी। इसी तरह उसने अब अपने ट्विटर हैंडल से एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है और मास्क पहनने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले एक बच्चे का वीडियो खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें छोटे से बच्चे के बाल काटे जा रहे थे और इस पर बच्चो को काफी गुस्सा आ रहा था। हालांकि गुस्से में बच्चा जो बोल रहा था, उसमें मासूमियत भी भरपूर थी, जिसकी वजह से यह वीडियो काफी लोगों को पसंद आया।
विज्ञापन

 


मुंबई पुलिस ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया से शेयर किया है और कैप्शन दिया है,'एक जिम्मेदार मुंबईकर बिना मास्क वाले लोगों से।' इसके नीचे वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चा कह रहा है, 'अरे ज्यादा क्यों कर रहे हो, मत करो।' मुंबई पुलिस ने इस ट्वीट में बच्चे के पिता अनूप को भी टैग किया है। 

बता दें कि नागपुर में रहने वाले अनूप एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट चलाते हैं। अनूप ने जब अपने बेटे की वीडियो ट्विटर पर डाली तो लोगों को ये खूब पसंद आई। इस वीडियो को अब तक 10 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है और करीब 60 हजार लोगों ने लाइक किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed