{"_id":"61eac1fce272e114051b7a4f","slug":"mumbai-police-takes-over-custody-of-gangster-suresh-pujari-in-extortion-case-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gangster Suresh Pujari: मुंबई पुलिस को मिली गैंगस्टर सुरेश पुजारी की कस्टडी, 29 जनवरी तक हिरासत में रहेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gangster Suresh Pujari: मुंबई पुलिस को मिली गैंगस्टर सुरेश पुजारी की कस्टडी, 29 जनवरी तक हिरासत में रहेगा
Fri, 21 Jan 2022 07:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:53 PM IST
सार
सुरेश पुजारी को शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच सेशन कोर्ट में पेश किया गया था। दरअसल, उसे जब भारत लाया गया, तब उसकी कस्टडी महाराष्ट्र एटीएस को मिली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
गैंगस्टर सुरेश पुजारी के मामले में बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस को उसकी कस्टडी मिल गई है। कोर्ट ने सुरेश को 29 जनवरी तक की हिरासत में भेज दिया है। पुजारी को शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच सेशन कोर्ट में पेश किया गया था। दरअसल, उसे जब भारत लाया गया, तब उसकी कस्टडी महाराष्ट्र एटीएस को मिली थी। वह फिलीपींस में छुपा हुआ था और वहीं से मुंबई के व्यापारी और दूसरे मशहूर लोगों को जबरन वसूली के लिए फोन किया करता था।
विज्ञापन
हाल ही में अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन और डिपार्टमेंट ऑफ ज्यूरिस्डिक्शन की संयुक्त कार्रवाई में सुरेश पुजारी को फिलीपींस से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भारतीय एजेंसियां उसे देश वापस लाने में कामयाब रहीं। सुरेश पुजारी पर मुंबई में 25 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। कुछ साल पहले सुरेश पुजारी मुंबई, ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर, डोंबिवली और कर्नाटक जैसे शहरों में लोगों से वसूली की गतिविधियों को अंजाम देता था।
विज्ञापन
करीब 48 साल का पुजारी साल 2007 से भारत से बाहर था। मुंबई पुलिस को साल 2020 में जानकारी मिली थी कि वो फिलहाल फिलीपींस में छिपा बैठा है। सूत्रों के मुताबिक, पुजारी फिलीपींस के काफी हाई प्रोफाइल इलाके में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता था और वो कभी-कभार ही घर से निकला करता था।
विज्ञापन