फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai police register ADR in Connection With Om Puri's Death

ओम पुरी की मौत को संदिग्ध मान रही है पुलिस, दर्ज की एडीआर

Sun, 08 Jan 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई 
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई  Updated Sun, 08 Jan 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
Mumbai police register ADR in Connection With Om Puri's Death

दिग्गज अभिनेता ओमपुरी की मौत को मुंबई पुलिस संदिग्ध मान रही है। इसलिए एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभिनेता ओम पुरी की मौत की असलियत बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। इस बीच ओशिवरा पुलिस ओम पुरी की मौत की दूसरी वजह तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के डीसीपी प्रवक्ता अशोक दुधे के मुताबिक अभिनेता ओम पुरी की मौत के मामले में लीगल प्रोविजन के तहत एडीआर रजिस्टर कर तफतीश शुरू की गई है। जिस बिल्डिंग में ओम पुरी रहते थे, उसकी सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगालने से लेकर वहां रह रहे लोगों और रिश्तेदारों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है। 
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी का शुक्रवार छह जनवरी को सुबह निधन हो गया था। उनकी इस अचानक मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। शुरुआत में पता चला कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ओम पुरी के सिर में चोट और हृदयाघात से मौत की वजह बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओशिवरा पुलिस थाने में उनकी मौत की वजह उनके सिर में लगी गहरी चोट को ही दर्ज किया गया है। वहीं, कूपर अस्पताल का फरेंसिक डिपार्टमेंट मौत की असली वजह जानने के लिए कुछ सैंपल जांच के लिए भेज चुका है। इससे स्पष्ट है कि पुलिस दिग्गज अभिनेता की मौत के मामले में रिस्क नहीं लेना चाहती। 

पारिवारिक मामलों को लेकर हमेशा उलझन में रहते थे

Mumbai police register ADR in Connection With Om Puri's Death

ओम पुरी की मौत के बाद पुलिस ने उनके घर का पंचनामा भी किया है। चूंकि अंतिम समय में फिल्म प्रोड्यूसर खालिद रिजवी उनके साथ थे। इसलिए पुलिस ने खालिद और ओम पुरी के ड्राईवर से शुक्रवार की देर रात लंबी पूछताछ की है। ओम पुरी की मौत से पहले उनके साथ रहे खालिद का कहना है कि उस रात ओम पुरी ने कहा था कि सब कुछ मेरा है। पैसा, कार सब। पर अपने बेटे से ही नहीं मिल पाता हूं, दस दिन हो गए हैं।
 
खालिद ने कहा कि पुलिस ने मेरा स्टेटमेंट ले लिया है। आज डिटेल स्टेटमेंट देने जा रहा हूं। कहा जा रहा है कि ओम पुरी काफी दिनों से बेहद चिंताग्रस्त थे। अपने पारिवारिक मामलों के कानूनी कार्यवाही को लेकर हमेशा उलझन में रहते थे। ओम पुरी ने पांच जनवरी की दोपहर से देर रात तक लगातार शराब पी रहे थे।

वह बार-बार अपने पारिवारिक कोर्ट-कचहरी के मसलों को लेकर परेशान हो रहे थे। इसलिए उनके मौत की एक वजह यह मानी जा रही है कि यह एक हादसा हो सकता है क्योंकि वह बहुत नशे में थे। खुद को संभाल नहीं पाए होंगे और दीवार से टकराने पर उन्हें सिर पर चोट लग गई होगी। ओम पुरी की दूसरी पत्नी नंदिता दास ने खालिद और ड्राईवर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं, इसलिए पुलिस की जांच इसी के इर्द-गिर्द घूम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed