फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai police receives threat to blow up deputy CM Shinde's car; probe on

Maharashtra: एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को सुबह-सुबह आया फोन और ईमेल

Thu, 20 Feb 2025 01:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 20 Feb 2025 01:35 PM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव, जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों और राज्य सरकार के मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष में कॉल आए। कॉल करने वाले ने शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी।

विज्ञापन
Mumbai police receives threat to blow up deputy CM Shinde's car; probe on
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस को गुरुवार सुबह एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की कार को उड़ाने की धमकी दी गई। इस संबंध में ईमेल भी किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव, जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों और राज्य सरकार के मुख्यालय मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष में कॉल आए। कॉल करने वाले ने शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल गोरेगांव पुलिस स्टेशन को मिला है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3), 351(4) और 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


महानगर के गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों पर मिले थे मेल
एक अधिकारी के मुताबिक, शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल गुरुवार को महानगर के गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों पर मिले थे। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। मुंबई के उपनगरीय इलाके में गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) आपराधिक धमकी और 353(2) सार्वजनिक शरारत के लिए बयानबाजी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी जांच शुरू की
उन्होंने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी जांच शुरू की है और बुलढाणा को भेजे गए मेल के पीछे के लोगों का पता लगाने के लिए तकनीकी विश्लेषण का इस्तेमाल किया है। उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच की एक टीम ने बुलढाणा का दौरा किया और स्थानीय पुलिस की मदद से दो लोगों को पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed