फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police on alert after images of Chabad House recovered from two suspected terrorists arrested by ATS

Mumbai: आतंकवादियों के निशाने पर मुंबई का चबाड हाउस, पकड़े गए आतंकियों से मिली फोटो के बाद चौकन्नी हुई पुलिस

Sun, 30 Jul 2023 02:42 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 30 Jul 2023 02:42 AM IST
सार

महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों को पुणे से गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों के पास से चबाड हाउस की तस्वीरें मिली हैं। एटीएस को आशंका है कि आतंकी इस जगह को निशाना बना सकते हैं। लिहाजा, चबाड हाउस की निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Mumbai Police on alert after images of Chabad House recovered from two suspected terrorists arrested by ATS
मुंबई पुलिस (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में यहूदी सामुदायिक केंद्र चबाड हाउस एक बार फिर से आतंकियों के निशाने पर है। मुंबई पुलिस ने आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी है। महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों को पुणे से गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों के पास से चबाड हाउस की तस्वीरें मिली हैं। बता दें, 26/11 हमले के दौरान भी आतंकियों ने चबाड हाउस को निशाना बनाया था।

विज्ञापन


एटीएस को आशंका है कि यह जगह आतंकी हमले का निशाना हो सकती है। लिहाजा, चबाड हाउस की निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा पूरे शहर में पुलिस को चौकन्ना रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


दरअसल, जयपुर बम धमाके में वांछित मोहम्मद यूनुस खान और मोहम्मद याकूब साकी को पुणे पुलिस ने 18 जुलाई को वाहन चोरी के शक में हिरासत में लिया था। बाद में पूछताछ में पता चला कि दोनों इस्लामिक स्टेट से प्रेरित आतंकी संगठन अल सूफा के सदस्य हैं और राजस्थान की राजधानी जयपुर में 2008 में हुए सीरियल बम धमाकों के मामले में एनआईए की वांछितों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एटीएस और एनआई आतंकियों से पूछताछ कर रही है। एटीएस ने संदिग्धों के पास से विस्फोटक, लैपटॉप, ड्रोन के हिस्से, अरबी में लिखी किताबें और तंबू आदि बरामद किए हैं, जिनसे अंदाजा लगाया गया कि वे कहीं हमले की योजना बना रहे थे। हालांकि, आतंकियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने बम के परीक्षण के लिए जंगल में रहने के लिए टैंट खरीदा था।

पुलिस हिरासत में दोनों संदिग्ध आतंकी
फिलहाल, दोनों पांच अगस्त तक पुलिस हिरासत में हैं। गिरफ्तार आतंकी संदिग्ध मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। राजस्थान पुलिस ने अल-सूफा के कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। उसमें दोनों का नाम एक आतंकी मामले की जांच में सामने आया था। उसके बाद दोनों रतलाम से भागकर पुणे में आकर छिप गए थे। महाराष्ट्र एटीएस ने दोनों की वित्तीय मदद के आरोप में रत्नागिरी से पुणे के अब्दुल कादिर दस्तगीर पठान को गिरफ्तार किया है। पठान की मदद से ही दोनों पुणे पहुंचे थे और इससे पहले कई महीने से मुंबई के भिंडी बाजार में छिपकर रहे थे।


सीएम शिंदे के काफिले में कार घुसाने वाला गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि 27 जुलाई को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के काफिले में कार घुसाने के आरोप में बांद्रा पुलिस ने कार ड्राइवर गंगू रजाक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 279 और 336 के तहत मामला दर्ज किया है। बाद में कार ड्राइवर को कोर्ट से जमानत मिल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed