{"_id":"60294d478ebc3ee9276a192e","slug":"mumbai-police-held-1278-in-three-hours-during-all-out-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई पुलिस का 'ऑल आउट ऑपरेशन', देर रात तीन घंटे में 1278 को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई पुलिस का 'ऑल आउट ऑपरेशन', देर रात तीन घंटे में 1278 को किया गिरफ्तार
Sun, 14 Feb 2021 09:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
hathkadi
मुंबई पुलिस ने शनिवार रात को 'ऑल आउट ऑपरेशन' चलाया। इस दौरान 1278 अपराधियों को गिरफ्तारी करने के साथ मादक पदार्थ और अवैध हथियार जब्त किए गए। नियमों के उल्लंघन के मामले में कई वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शनिवार रात 11 बजे से अभियान की शुरुआत की गई और यह रात दो बजे तक चला। इसमें महानगर के 93 पुलिस थाने के जवान व अधिकारी सड़कों पर तैनात थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुल 259 स्थानों पर तलाशी ली गई और विभिन्न अपराधों के आरोपियों को पकड़ा गया। 39 वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। 88 लोगों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और 37 लोग अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए।
विज्ञापन
31 लोग शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी
तीन घंटे में 11,881 वाहनों की तलाशी ली गई और 3,141 वाहन मालिकों पर नियमों के उल्लंघन के तहत जुर्माने लगाए गए। वहीं 31 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में पकड़ा गया।
विज्ञापन