{"_id":"6100fbab612c810b591beb47","slug":"mumbai-police-formed-a-7-member-sit-headed-by-a-dcp-level-officer-to-probe-the-corruption-charges-against-parambir-singh-and-5-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ जांच के लिए एसआईटी गठित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ जांच के लिए एसआईटी गठित
Wed, 28 Jul 2021 12:09 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:09 PM IST
सार
मुंबई पुलिस ने बुधवार को परमबीर सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के लिए सात सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
Parambir Singh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल मुंबई पुलिस ने बुधवार को परमबीर सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के लिए सात सदस्यीय एसआईटी टीम गठित कर दी है और इसकी अध्यक्षता डीसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने 25 जुलाई को एसआईटी गठित करने का आदेश दिया।
उन्होंने बताया कि एसआईटी में सात सदस्य होंगे और इसकी अगुवाई पुलिस उपायुक्त निमित गोयल करेंगे जो स्थानीय शस्त्र विभाग में तैनात हैं। गोयल निगरानी अधिकारी होंगे और देवनार के सहायक पुलिस आयुक्त एम एस मुजावर मामले में जांच अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि एसआईटी के अन्य सदस्य आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के इंस्पेक्टर परिणाम परब, वसूली रोधी शाखा (एईसी) के इंस्पेक्टर सचिन पुराणिक, आजाद मैदान पुलिस थाने के इंस्पेक्टर विनय घोरपडे, अपराध शाखा के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र पाटिल तथा साइबर पुलिस थाने के एपीआई विशाल गायकवाड हैं।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस प्रमुख ने अपने आदेश में एसीपी मुजावर को मरीन ड्राइव पुलिस थाने तथा एसीपी अपराध (डी-वेस्ट) से मामले में सभी संबंधित दस्तावेज लेने के निर्देश दिए।
मरीन ड्राइव पुलिस ने गत हफ्ते एक बिल्डर की शिकायत पर परमबीर सिंह, पांच अन्य पुलिस अधिकारियों और दो अन्य लोगों के खिलाफ वसूली, धोखाधड़ी तथा जालसाजी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।