{"_id":"6228796d38d51141b6169c17","slug":"mumbai-police-detain-bjp-leader-devendra-fadnavis-and-other-leaders-of-the-party-for-protest-march-demanding-the-resignation-of-nawab-malik","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस हिरासत में लिए गए, मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाल रहे थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस हिरासत में लिए गए, मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाल रहे थे
Wed, 09 Mar 2022 04:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 09 Mar 2022 04:16 PM IST
सार
इससे पहले भाजपा ने महाराष्ट्र की सत्ताधारी महाविकास आघाड़ी सरकार पर पुलिस की मिलीभगत से पार्टी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था और पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस।
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया है। फडणवीस समेत भाजपा के कई नेता राज्य मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाल रहे थे। विरोध प्रदर्शन भायखला के जीजामाता चौक से शुरू हुआ और मुंबई के आजाद मैदान में समाप्त होना था। फडणवीस तीन मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान रोजाना विधानसभा के अंदर नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उन्होंने मलिक के दाऊद कनेक्शन को लेकर भी महाराष्ट्र के मंत्री को घेरा था।
विज्ञापन
इससे पहले भाजपा ने महाराष्ट्र की सत्ताधारी महाविकास आघाड़ी सरकार पर पुलिस की मिलीभगत से पार्टी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था और पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस सिलसिले में महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को 125 घंटे के वीडियो को एक पेन ड्राइव में सौंपे जाने का हवाला दिया। उन्होंने दावा किया कि इस वीडियो में वह सारे सबूत मौजूद हैं कि कैसे महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों के साथ मिलकर भाजपा की आवाज को दबाने के लिए फर्जी मामले दर्ज करने की साजिश रची गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के भाजपा और विपक्ष के नेताओं देवेंद्र फडणवीस, गिरीश महाजन, सुधीर मुंगत्तीवार और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल तथा अन्य नेताओं के खिलाफ किस प्रकार साजिशें रची गयीं, वह इस वीडियो में स्पष्ट है।
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के विशेष सरकारी वकील प्रवीण पंडित चव्हाण का दफ्तर साजिशों का एक अड्डा बन गया है और वहां पुलिस अधिकारियों तथा महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों के साथ मिलकर भाजपा की आवाज को दबाने के लिए फर्जी मामले दर्ज कराने की साजिश रची गई। फडणवीस ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में भी इस मामले को उठाया था और शिवसेना नीत महाविकास आघाडी सरकार पर अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने और पुलिस विभाग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।