{"_id":"57f341d84f1c1b1b3e270253","slug":"mumbai-police-constable-is-found-to-be-worth-crores-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉन्स्टेबल के पास आय से 883 फीसदी ज्यादा संपत्ति, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कॉन्स्टेबल के पास आय से 883 फीसदी ज्यादा संपत्ति, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
मुुंबई पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में भ्रष्टाचार का एक नया मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को हिरासत में लिया है। उसके पास 2.77 करोड़ रुपए आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। इस माामले में उसकी पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई पुलिस में कॉन्स्टेबल और 2008 से नवंबर 2014 तक यहां पुलिस की सुरक्षा शाखा में तैनात श्रीरंग गायकवाड़ के खिलाफ एसीबी को बीते कई महीने से भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद एक टीम बनाकर उसकी संपत्ति की जांच की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस टीम हैरत में पड़ गई।
जांच के बाद टीम ने खुलासा किया कि वैद्य स्त्रोतों के लिहाज से गायकवाड़ की संपत्ति उसकी आय से 883 फीसदी ज्यादा है।