फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai police book 34 people including cricketer suresh raina & some other celebrities dragonfly pub covid norms

गैरजिम्मेदार 'गणमान्य': मुंबई के पब में कोरोना नियमों की उड़ाई धज्जियां, सुरेश रैना समेत 34 पर एफआईआर

Tue, 22 Dec 2020 01:59 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 22 Dec 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
mumbai police book 34 people including cricketer suresh raina & some other celebrities dragonfly pub covid norms
सांकेतिक तस्वीर

देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर एक करोड़ से ऊपर पहुंच चुकी है। केंद्र और राज्य सरकारें लोगों से मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन करने और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करने की लगातार अपीलें कर रही हैं, लेकिन ऐसे 'गणमान्यों' की कमी नहीं है जो इन नियमों के उल्लंघन में शान समझते हैं। बीती रात मुंबई पुलिस ने 34 ऐसे ही गणमान्य लोगों को पकड़ा है, जो इन नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे थे। इनमें भारतीय क्रिकेटर सुरैश रैना भी शामिल हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार तड़के मुंबई हवाई अड्डे के पास एक क्लब पर छापा मारा और यहां से 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। राज्य सरकार द्वारा ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर जारी चिंताओं के बीच सोमवार को नगर निगम क्षेत्रों में रात्रि कर्फ्यू घोषित किए जाने के बाद पुलिस की यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना पर FIR, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस, जानें पूरा मामला

एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने लगभग रात के दो बजे हवाई अड्डे के पास सहार इलाके में स्थित इस क्लब पर छापा मारा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने क्लब में मौजूद 27 ग्राहकों और सात कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं और धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश देने के लिए अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


मुंबई पुलिस के अनुसार भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, बॉलीवुड गायक गुरु रंधावा, रैपर बादशाह, सुजैन खान पार्टी में शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक क्लब में पार्टी चल रही थी, जिसमें कई कलाकार और खिलाड़ी मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस के छापे के दौरान गुरु रंधावा, सुजैन खान और बादशाह पीछे के दरवाजे से निकल गए। जबकि सुरेश रैना वहीं मौजूद थे।





बता दें कि पांच सितारा होटल में स्थित इस क्लब में कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा था। किसी ने मास्क नहीं लगाया था और न ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन हो रहा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल थीं। फिलहाल किसी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। क्लब संचालक पर भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed