फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai police arrest man for making threat call to maharashtra mantralaya said terror attack in coming days

Mumbai: 'एक दो दिन में आतंकी हमला होगा', महाराष्ट्र मंत्रालय में फोन कर 61 साल के शख्स ने दी धमकी, गिरफ्तार

Tue, 08 Aug 2023 10:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 08 Aug 2023 10:15 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि कांदिवली पुलिस ने 61 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश किशनचंद खेमानी के रूप में हुई है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
mumbai police arrest man for making threat call to maharashtra mantralaya said terror attack in coming days
मुंबई पुलिस (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीती रात महाराष्ट्र मंत्रालय को फोन कर धमकाते हुए कहा कि एक दो दिन में मंत्रालय में आतंकी हमला होगा। पुलिस ने बताया कि कांदिवली पुलिस ने 61 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश किशनचंद खेमानी के रूप में हुई है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


बीते महीने भी मिली थी धमकी
बीते महीने भी एक ऐसा मामला सामने आया था, जब एक शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन कर धमकी दी थी कि 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की तरह ही एक और आतंकी हमला होने वाला है। आरोपी ने कहा कि अगर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा गया तो मुंबई में आतंकी हमला होगा। आरोपी ने कहा कि इस हमले की जिम्मेदार मुंबई और उत्तर प्रदेश की सरकार होगी। जांच में पता चला कि फोन कॉल एप के द्वारा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed