{"_id":"629c66d4149cd97cab700755","slug":"mumbai-news-fraudster-poses-as-mumbai-senior-women-income-tax-officer-tries-to-cheat-her-colleagues-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai News : जालसाज ने खुद को बताया 'आयकर अधिकारी', ऑनलाइन धोखाधड़ी की कोशिश, केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai News : जालसाज ने खुद को बताया 'आयकर अधिकारी', ऑनलाइन धोखाधड़ी की कोशिश, केस दर्ज
Sun, 05 Jun 2022 01:49 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:49 PM IST
सार
एक जालसाज ने कथित तौर पर मुंबई की एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी के रूप में खुद को पेश किया और उसकी तस्वीर का इस्तेमाल करके अपने सहयोगियों को एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए फोन पर रिक्वेस्ट भेजकर उन्हें धोखा देने की कोशिश की।
विज्ञापन
cyber crime laptop email new
- फोटो : istock
विस्तार
इंटरनेट ने हम सभी के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। पिछले कुछ सालों में इंटरनेट बैंकिग या मोबाइल बैंकिंग ने हमारे ट्रांजैक्शन के तौर तरीकों को पूरी तरह से बदल दिया है। आजकल लोग शॉपिंग से लेकर मेडिसिन तक ऑनलाइन खरीदते हैं। लेकिन इंटनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ-थाथ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मुंबई की एक वरिष्ठ महिला आयकर अधिकारी को भी ऐसे ही ऑनलाइन धोखा देने की कोशिश का मामला सामने आया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि एक जालसाज ने कथित तौर पर मुंबई की एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी के रूप में खुद को पेश किया और उसकी तस्वीर का इस्तेमाल करके अपने सहयोगियों को एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए फोन पर रिक्वेस्ट भेजकर उन्हें धोखा देने की कोशिश की।
आजाद मैदान पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि इस समय मुंबई में आयकर विभाग में मुख्य आयुक्त के पद पर तैनात महिला ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा, 'महिला, जो एक भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी (IRS) हैं, ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे चेन्नई में अपने सहयोगियों को यह बताने के लिए फोन आया कि उन्हें फोन नंबर्स से मैसेज मिले हैं, मैसेज भेजने वाले ने खुद को उसके रूप में पेश किया और उनसे एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के गिफ्ट कार्ड की खरीददारी करने का अनुरोध किया।'
महिला को पहले चेन्नई में तैनात किया गया था और इसी साल अप्रैल में यहां आईटी कार्यालय में ट्रांसफर कर दिया गया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जालसाज ने कथित तौर पर महिला अधिकारी की तस्वीर वॉट्सऐप अकाउंट पर उन नंबरों पर प्रदर्शित की जिनसे संदेश उसके सहयोगियों को भेजे गए ते ताकि गिफ्ट कार्ड की रिक्वेस्ट को वास्तविक बनाया जा सके।
आजाद मैदान थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भूषण बेलनेकर ने बताया कि प्राथमिकी सूचना के आधार पर हमने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है जिसमें 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधान शामिल हैं। आगे की जांच जारी है।