फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai minor girl raped by father and friend got pregnant crime news

Mumbai: फिर शर्मसार हुए रिश्ते, पिता और दोस्त ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई पीड़िता

Sat, 24 Jun 2023 01:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 24 Jun 2023 01:45 PM IST
सार

नाबालिग पीड़िता ने हाल ही में पेट दर्द की शिकायत की। जब पीड़िता की मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई तो वह ये सुनकर हैरान रह गईं कि उनकी नाबालिग बेटी गर्भवती है। 

विज्ञापन
mumbai minor girl raped by father and friend got pregnant crime news
नाबालिग के साथ पिता दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाराष्ट्र में रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात ये है कि गिरफ्तार लोगों में एक पीड़िता का बाप ही है। आरोप है कि पिता ने ही अपनी 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। साथ ही मोहल्ले में रहने वाले पीड़िता के दोस्त ने भी उसका शारीरिक शोषण किया। नाबालिग गर्भवती हो गई है। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता और पीड़िता के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पिता ने किया दुष्कर्म
घटना मुंबई के चेंबूर इलाके की है। जहां रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके ही मोहल्ले में रहने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म फरवरी के अंतिम सप्ताह के दौरान हुआ। उसके बाद पीड़िता के 41 वर्षीय पिता ने भी उसके साथ घर पर ही दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ जब नाबालिग पीड़िता ने हाल ही में पेट दर्द की शिकायत की। जब पीड़िता की मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई तो वह ये सुनकर हैरान रह गईं कि उनकी नाबालिग बेटी गर्भवती है। 
विज्ञापन


आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
इसके बाद पीड़िता की काउंसलिंग की गई, जिसमें पीड़िता ने बताया कि उसके पिता और मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के बाद वह डर गई थी और सदमे की वजह से उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता और मोहल्ले में रहने वाले दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed