फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Manhole Tragedy man falls in Sakinaka Maharashtra police and fire brigade rescue operation hindi news

Manhole Tragedy: मुंबई के मैनहोल में गिरे एक और शख्स की मौत; बीएमसी के चार अधिकारी निलंबित, मुआवजे का एलान

Thu, 02 Jul 2026 03:02 PM IST
ज्योति भास्कर एएनआई, मुंबई।
एएनआई, मुंबई। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 02 Jul 2026 03:02 PM IST
सार

मुंबई में एक 60 साल का शख्स मैनहोल में गिर गया। पुलिस के मुताबिक तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। पीटीआई के मुताबिक शख्स की मौत हो चुकी है।बीएमसी के चार अधिकारी निलंबित किए गए हैं। 

विज्ञापन
Mumbai Manhole Tragedy man falls in Sakinaka Maharashtra police and fire brigade rescue operation hindi news
मुंबई के मैनहोल में एक और मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई से एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। आज साकीनाका पुलिस स्टेशन के इलाके में खुले मैनहोल में एक वरिष्ठ शख्स गिर गया। पुलिस और स्थानीय राहत-बचाव कार्य एजेंसियां शव की तलाश में जुटी हैं। खबर लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन

चार अधिकारी निलंबित, मुआवजे का एलान
मेयर ऋतु तावड़े ने बताया कि लापरवाही के आरोप में चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




साकीनाका मैनहोल हादसे पर पुलिस क्या बोली?
पुलिस ने बताया कि साकीनाका के खैरानी रोड पर पानी की निकासी वाली ग्रिल की मरम्मत का काम चल रहा था। काम के दौरान, साकीनाका के यादव नगर में रहने वाले 60 साल के असलम इसाक शेख नाम का एक पैदल यात्री गलती से खुले पड़े मैनहोल में गिर गया।


ये भी पढ़ें- Mumbai: मुंबई में पेड़ गिरने से बच्चे की मौत, आखिर कौन जिम्मेदार? विधानसभा में गूंजा चेंबूर हादसा

क्या मैनहोल में गिरने से पहले भी हुई मौत?
इस हादसे से पहले भी बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के क्षेत्राधिकार वाले इलाके में एक बच्चा मैनहोल में गिरकर अपनी जान गंवा चुका है। यह मुद्दा राज्य विधानसभा में भी उठाया गया था। गौरतलब है कि पानी की निकासी वाली जगह में गिरने से हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधि भी चिंता जताते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed