{"_id":"638b5add3f44223ede2d3e4f","slug":"mumbai-man-stabs-friend-to-death-during-quarrel-over-paying-for-alcohol-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: शराब के पैसे चुकाने को लेकर हुआ विवाद, शख्स ने चाकू मारकर दोस्त को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: शराब के पैसे चुकाने को लेकर हुआ विवाद, शख्स ने चाकू मारकर दोस्त को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार
Sat, 03 Dec 2022 07:49 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:49 PM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया, पुलिस को गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसपर कई चोटें थीं, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि बाद में पीड़ित की पहचान गणेश उर्फ आकाश भालेराव (29 वर्षीय) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उपनगर माहिम में शराब के भुगतान को लेकर झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया, पुलिस को गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसपर कई चोटें थीं, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि बाद में पीड़ित की पहचान गणेश उर्फ आकाश भालेराव (29 वर्षीय) के रूप में हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 136 सीसीटीवी कैमरों को स्कैन किया और 57 संदिग्धों को हिरासत में लिया। आरोपी दादर से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी (42 वर्षीय) ने खुलासा किया कि वह पीड़ित को अच्छी तरह से जानता था और वे अक्सर साथ में शराब पीते थे।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन उनके बीच इस बात को लेकर झगड़ा हो गया था कि शराब का बिल कौन चुकाएगा और गुस्से में आरोपी ने कथित तौर पर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।