फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai man married without band Baja Baaraat amid lockdown

लॉकडाउन के बीच बिना बैंड-बाजा-बारात के हुई मुंबई के शख्स की शादी

Fri, 10 Apr 2020 11:48 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 10 Apr 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Mumbai man married without band Baja Baaraat amid lockdown
शादी - फोटो : Social media

देश भर में कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच भले ही लोग घरों के भीतर रहने को मजबूर हैं, लेकिन शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर के शादी के इरादे पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उसने परिवार एवं दोस्तों की गैर-मौजूदगी में बिना बैंड-बाजा-बारात के अपना विवाह संपन्न किया।

विज्ञापन


रामकिशन चव्हाण ने यहां कांदीवली उपनगर के एक मंदिर में अपनी प्रेमिका रीमा सिंह से बृहस्पतिवार को शादी की और इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया।
विज्ञापन


विवाह के बाद दंपति ने कहा कि हमारा रिश्ता पिछले पांच साल से था और हमने इस महीने शादी करने का फैसला किया था। भले ही बंद के चलते धूमधाम से शादी करने की उनकी योजना पर पानी फिर गया हो, लेकिन दंपति शादी को टालना नहीं चाहते थे क्योंकि कर्फ्यू की अवधि बढ़ने की काफी अफवाहें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता से संपर्क किया, जिन्होंने हलफनामा तैयार कराने में हमारी मदद की। हमने मास्क पहनकर और सामाजिक दूरी बनाए रखने संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए मंदिर में शादी की। दंपति ने कहा कि बंद के चलते हमारा परिवार और दोस्त इस शादी में शामिल नहीं हो सके, लेकिन हमारा उत्साह फीका नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed